फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Garhwal University Registrar removed from the post Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: गढ़वाल विवि के कुलसचिव को पद से हटाया, संतोषजनक नहीं पाया गया एक साल का कार्यकाल

Sat, 01 Jun 2024 03:41 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 01 Jun 2024 03:41 PM IST
सार

एक साल का कार्य मूल्यांकन संतोषजनक नहीं पाए जाने पर विवि कार्य परिषद ने गढ़वाल विवि के कुलसचिव को पद से हटाए जाने का निर्णय लिया।

विज्ञापन
Garhwal University Registrar removed from the post Uttarakhand News in hindi
गढ़वाल विवि - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के कुलसचिव डाॅ. धीरज शर्मा को उनके पद से हटा दिया गया है। गत 27 मई को हुई विवि कार्य परिषद की बैठक में लिए गए निर्णय पर विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने कुलसचिव के कार्य मुक्त किए जाने का आदेश जारी किया है। बताया जा रहा है कि एक साल का कार्य मूल्यांकन संतोषजनक नहीं होने के चलते उन्हें पद से हटाया गया है।

विज्ञापन

गढ़वाल विवि के कुलसचिव डाॅ. धीरज शर्मा ने गत वर्ष जून में विवि में ज्वाइन किया था। उनकी नियुक्ति विवि में पांच साल के लिए हुई थी। हालांकि बताया जा रहा है कि नियुक्ति पत्र में एक साल के कार्य मूल्यांकन का प्रावधान रखा गया था। कार्य मूल्यांकन संतोष जनक पाए जाने पर ही कार्यकाल को आगे बढ़ाया जाना था। उनका एक वर्ष का कार्यकाल आगामी 27 जून को पूरा होना था।

विज्ञापन

एक माह के वेतन के साथ तत्काल कार्य मुक्त किया 
इस मामले को गत 27 मई को हुई विवि की कार्य परिषद की बैठक में रखा गया था। जिसमें कार्य परिषद ने कुलसचिव डाॅ. धीरज शर्मा का एक साल का कार्य मूल्यांकन किया और यह संतोषजनक नहीं पाया गया। जिस पर विवि प्रशासन ने डाॅ. धीरज को 30 मई को इसकी जानकारी देते हुए 24 घंटे के अंदर कार्य मुक्त होने के संदर्भ में एक माह का नोटिस देने या तत्काल पद छोड़ने का विकल्प मांगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

उनसे कहा गया था कि विकल्प नहीं बताने पर माना जाएगा कि वह एक महीने का वेतन लेकर तुरंत कार्यालय छोड़ने के लिए तैयार हैं। निर्धारित अवधि में जवाब नहीं मिलने पर 31 मई को कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने पत्र जारी कर उन्हें एक माह के वेतन के साथ तत्काल कार्य मुक्त कर दिया।

गढ़वाल विवि के कुलसचिव के नियुक्ति पत्र में एक साल के कार्य मूल्यांकन के बाद ही सेवा विस्तार का प्रावधान था। विवि की कार्यकारी परिषद की ओर से कुलसचिव के कार्य का मूल्यांकन किया गया। कार्य मूल्यांकन संतोषजनक नहीं पाए जाने पर 27 मई को हुई कार्य परिषद की बैठक में कुलसचिव डॉ. धीरज शर्मा को कार्य मुक्त किए जाने का निर्णय लिया गया था। कार्यकारी परिषद द्वारा पारित प्रस्ताव के अनुपालन में उन्हें कुलसचिव के कर्तव्यों से मुक्त कर दिया गया है। -प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल, कुलपति, गढ़वाल केंद्रीय विवि, श्रीनगर गढ़वाल।

प्रो. एनएस पंवार को बनाया कार्यवाहक कुलसचिव

गढ़वाल विवि के स्थायी कुलसचिव डाॅ. धीरज शर्मा को शुक्रवार को पद से कार्य मुक्त किए जाने के बाद प्रो. एनएस पंवार को विवि का कार्यवाहक कुलसचिव बनाया गया है। उन्होंने शुक्रवार देर सायं कार्यवाहक कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया। प्रो. पंवार कार्यवाहक के रूप में विवि के वित्त अधिकारी का कार्य भार भी देख रहे हैं। पूर्व में वह कई बार अस्थायी तौर पर कुलसचिव का कार्यभार संभाल चुके हैं।

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2024: ऑफलाइन पंजीकरण आज से, एक दिन में 3000 को अनुमति, स्लॉट खत्म होते ही हरिद्वार में हंगामा

तीन साल में बदले दो कुलसचिव
गढ़वाल विवि में स्थायी कुलसचिव को स्थायित्व नहीं मिल पा रहा है। डाॅ. धीरज शर्मा की नियुक्ति से पूर्व डाॅ. अजय खंडूड़ी विवि के स्थायी कुलसचिव नियुक्त हुए थे। उन्होंने 20 दिसंबर 2020 को विवि में कार्यभार ग्रहण किया था। करीब दो वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के बाद 21 जनवरी 2023 को उन्होंने स्वेच्छा से त्यागपत्र दे दिया था। उसके बाद करीब छह महीने तक प्रो. एनएस पंवार कार्यवाहक कुलसचिव रहे। जून 2023 में डाॅ. धीरज शर्मा ने कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया और 31 मई 2024 को वह कार्यमुक्त हो गए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed