फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Garhwal University administrative building will remain closed indefinitely Registrar issued order

Garhwal University: विवि के प्रशासनिक भवन के कार्यालय अनिश्चितकाल तक रहेंगे बंद, कुलसचिव ने जारी किया आदेश

Wed, 31 Jul 2024 06:07 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 31 Jul 2024 06:07 PM IST
सार

प्रशासनिक भवन के कार्यालयों को अग्रिम आदेशों तक बंद रखे जाने के निर्णय का असर डिग्री, माइग्रेशन, अंक पत्रों में संशोधन सहित अन्य कार्यों के लिए पहुंचने वाले छात्र-छात्राओं पर सबसे ज्यादा पड़ेगा।

विज्ञापन
Garhwal University administrative building will remain closed indefinitely Registrar issued order
गढ़वाल विवि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के प्रशासनिक भवन के कार्यालयों को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। इसे लेकर विवि के कुलसचिव प्रो. एनएस पंवार की ओर से आदेश जारी किया गया है। कार्यालयों के बंद रहने तक समस्त अधिकारी व कर्मचारी फोन और ऑनलाइन माध्यम से अपने नियंत्रक अधिकारियों के निर्देशानुसार अपने नियमित कार्यालय कार्यों का निवर्हन करेंगे।

विज्ञापन


कुलसचिव प्रो. पंवार की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि विगत कुछ दिनों से विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन में कतिपय समूहों द्वारा अराजक परिस्थितियों, भय एवं अशांति के वातावरण बनाया जा रहा है। जिससे प्रशासनिक भवन के कार्यालयों में अधिकारियों व कर्मचारियों व अन्य आगंतुकों में भय का माहौल है। उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक भवन के कार्यालयों को तत्कालिक प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक बंद रखे जाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


Uttarakhand:  प्रदेश के कोचिंग सेंटर को लेकर चलेगा अभियान, दिल्ली में हुई घटना के बाद दिशा-निर्देश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

प्रशासनिक भवन बंद रहने से डिग्री, माइग्रेशन के लिए छात्रों को झेलनी पड़ेगी दिक्कतें
प्रशासनिक भवन के कार्यालयों को अग्रिम आदेशों तक बंद रखे जाने के निर्णय का असर डिग्री, माइग्रेशन, अंक पत्रों में संशोधन सहित अन्य कार्यों के लिए पहुंचने वाले छात्र-छात्राओं पर सबसे ज्यादा पड़ेगा। साथ ही इससे विवि के रूटीन कार्यों के भी प्रभावित होने की संभावनाएं हैं। अभी विवि द्वारा पीजी प्रवेश परीक्षा, बीएड, एमएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम भी घोषित किया जाना है, साथ ही सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम भी लटके हुए हैं। ऐसे में परीक्षा परिणामों में भी देरी होने से छात्र प्रभावित होंगे। इसके अलावा प्रशासनिक कार्यों पर भी इसका असर पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed