फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Garhwal Sporting and Gypsy Youngs start with victory

Dehradun News: गढ़वाल स्पोर्टिंग और जिप्सी यंग्स का जीत से आगाज

Mon, 20 Nov 2023 12:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Garhwal Sporting and Gypsy Youngs start with victory
देवभूमि स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन सोसाइटी की ओर से आयोजित तीसरे कर्नल आरसी शर्मा मेमोरियल दून सॉकर कप में गढ़वाल स्पोर्टिंग व जिप्सी यंग्स ने जीत से आगाज किया। पवेलियन मैदान में रविवार से शुरू हुए टूर्नामेंट में गढ़वाल स्पोर्टिंग व बालवाला एफसी के बीच उद्घाटन मैच खेला गया।
विज्ञापन




खेल के आठवें मिनट में गढ़वाल स्पोर्टिंग के फॉरवर्ड धीरज ने गोल दागकर टीम का खाता खोला। 23वें मिनट में शोभित ने गोल कर बढ़त को 2-0 कर दिया। 38वें मिनट में एक बार फिर धीरज ने शानदार गोल दागते हुए गढ़वाल स्पोर्टिंग को 3-0 से आगे कर दिया। 57वें मिनट में राकेश ने गोल दाग गढ़वाल स्पोर्टिंग को 4-0 से जीत दिलाई। धीरज को ही प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


दूसरा मैच जिप्सी यंग्स व विजय कैंट के बीच खेला गया। 19वें मिनट में विजय कैंट के फॉरवर्ड सत्यम ने गोल दाग टीम को 1-0 से आगे कर दिया। 42वें मिनट में जिप्सी यंग्स के फारवर्ड अमन रावत ने गोल दागकर स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया। 45वें मिनट में एक बार फिर अमन रावत ने गोल दाग जिप्सी यंग्स को 2-1 की निर्णायक बढ़त दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इससे पहले राज्य फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बतौर मुख्य अतिथि खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट शुरू कराया। इस दौरान सहायक निदेशक खेल राजेश ममगाईं, जोगेंद्र सिंह पुंडीर, सुभाष अरोड़ा, जगमोहन सिंह रावत, इसरार अहमद, एचएस बिष्ट, विनेश राणा, गुरचरण सिंह, संजीव डोभाल, नवनीत सेठी, डीएम लखेड़ा, संजय अमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed