{"_id":"5988769c4f1c1bc8678b467f","slug":"garhwal-rifles-boxer-satendra-won-bronze-medal-in-aisan-junior-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियन जूनियर चैंपियनशिप में गढ़वाल राइफल्स के मुक्केबाज सतेंद्र का जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एशियन जूनियर चैंपियनशिप में गढ़वाल राइफल्स के मुक्केबाज सतेंद्र का जलवा
ब्यूरो/अमर उजाला,लैंसडौन
Updated Tue, 08 Aug 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
satendra singh (in blue)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिलीपींस के पुएर्टो प्रिसेंसा में आयोजित एशियन जूनियर चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर लैंसडौन के ब्वाईज स्पोर्टस कंपनी के कैडेट सतेंद्र सिंह ने रजत पदक प्राप्त कर क्षेत्र और देश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
सोमवार सात अगस्त को हुए हेवीवेट वर्ग 80 किग्रा वजन में उजबेकिस्तान के मुक्केबाज अलमतोव शोकरूख व सतेंद्र सिंह के बीच यह मुकाबला हुआ। जिसमें दोनों ही मुक्केबाज अंत तक एक दूसरे पर हावी रहे। अंत में सतेंद्र को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
सतेंद्र सिंह गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट केंद्र के ब्वाईज स्पोटर्स कंपनी में कक्षा दसवीं के छात्र हैं। भारतीय जूनियर मुक्केबाजी टीम के लिए माह जुलाई में गुवाहाटी में सम्पन्न जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के बाद उनका चयन एशियन जूनियर चैम्पिययन शिप में हुआ था।
विज्ञापन
एशियन जूनियर चैम्पियनशिप में भी सेना के इस छात्र का सफर उपलब्धियों से भरा रहा। सतेंद्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चीन के लिन शेंग हूव, साउथ कोरिया के किम हूय वो, कजाकिस्तान के नामचीन मुक्केबाज अर्नुर अखमेटजेनोव को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई।
मुक्केबाज छात्र की उपलब्धि पर कमान अधिकारी इंद्रजीत चटर्जी, डिप्टी कमांडेंट कर्नल शलभ सनवाल, कैंट के उपाध्यक्ष डा. एसपी नैथानी ने इसे राज्य का गौरव बताया।