{"_id":"57d98cc94f1c1b2d46d49165","slug":"garhwal-rifle-and-doon-star-in-football-quarter-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबॉल: गढ़वाल राइफल व दून स्टार क्वार्टर फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबॉल: गढ़वाल राइफल व दून स्टार क्वार्टर फाइनल में
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 14 Sep 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
बीएस नेगी मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट
- फोटो : AmarUjala
सातवें ओएनजीसी बीएस नेगी मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में गढ़वाल राइफल ने एक्सोडस एफसी को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे मैच में दून स्टार एफसी ने गढ़वाल स्पोर्टिंग एफसी को हराया।
विज्ञापन
अंबेडकर स्टेडियम में चल रहे टूर्नामेंट में बुधवार को पहला मैच गढ़वाल राइफल व एक्सोडस एफसी के बीच खेला गया। गढ़वाल राइफल के मुकेश ने पहला गोल दूसरे ही मिनट में मारकर टीम का खाता खोला। विपक्षी टीम एक्सोडस एफसी के मनू ने 60वें मिनट में गोल मारकर स्कोर बराबर कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद गढ़वाल राइफल के अरुण नेगी ने 68वें व 70वें मिनट में दो गोल मारकर अपनी टीम को जीत दिलाई। दूसरा मैच दून स्टार एफसी व गढ़वाल स्पोर्टिंग एफसी के बीच खेला गया। इसमें दून स्टार के कमल रावत ने 17वें, 52वें और 68वें मिनट में हैट्रिक गोल मारकर अपनी टीम को जीत दिलायी।
विज्ञापन
गढ़वाल स्पोर्टिंग एफसी की ओर से शुभम ने 61वें मिनट में मात्र एक गोल किया। बृहस्पतिवार को इसी ग्राउंड पर क्वार्टर फाइनल मैच शुरू होंगे। पहला क्वार्टर फाइनल उत्तराखंड पुलिस व गढ़वाल राइफल और दूसरा क्वार्टर फाइनल सिटी यंग व विल्स यूथ के बीच खेला जाएगा।
जीतकर भी बालाजी आउट, सिटी यंग इन
मंगलवार को सिटी यंग व बालाजी ब्वॉयज के बीच हुए मैच में बालाजी की टीम ने जीत हासिल कर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली थी। मगर जीत के बाद सिटी यंग ने बालाजी ब्वॉयज के खिलाड़ी पर प्रोटेस्ट किया था। आरोप था कि बालाजी ब्वॉयज ने पहले मैच में जिन खिलाड़ियों की सूची दी थी, उनमें से एक को बदल दिया है। आयोजन समिति के जांच में आरोप सही पाया गया। इसके बाद सिटी यंग को क्वार्टर फाइनल में जगह दी गयी और बालाजी ब्वॉयज को क्वार्टर फाइनल से आउट किया गया।