फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Garhwal Commissioner has reprimanded the officers

Dehradun News: निगम परिसर में फैली गंदगी पर अफसरों को फटकार

Mon, 15 Jul 2024 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Garhwal Commissioner has reprimanded the officers
Iगढ़वाल आयुक्त ने नगर निगम में पहुंचकर लिया जायजा, व्यवस्था सुधारने के निर्देशI
विज्ञापन

नगर निगम परिसर में पसरी गंदगी पर गढ़वाल आयुक्त ने अफसरों को फटकार लगाई है। सोमवार शाम को उन्होंने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की। करीब 40 मिनट हुई इस बैठक में निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर चर्चा की गई।
सोमवार के अंक में अमर उजाला ने ‘नगर निगम दफ्तर की गंदगी पर ही आंख मूंदे हैं जिम्मेदार’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। मामले को गढ़वाल आयुक्त विनय कुमार पांडेय ने गंभीरता से लिया और शाम करीब चार बजे वह नगर निगम पहुंच गए। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की और गंदगी पर नाराजगी जताई। उन्होंने शहर में फैली गंदगी और स्ट्रीट लाइटों को लेकर भी अधिकारियों को फटकार लगाई। गढ़वाल आयुक्त ने शहर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों को कैसे खत्म किया जाए, इस पर बात की।
विज्ञापन


डोर-टु-डोर कूड़ा एकत्र करने के बावजूद भी जगह-जगह पड़े कूड़े को लेकर उन्होंने अधिकारियों को सुधार लाने के निर्देश दिए। करीब 40 मिनट तक अधिकारियों की बैठक लेने के बाद आयुक्त लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



Iसड़कों पर कूड़ा बना हुआ है चुनौतीI
शहर की सड़कों पर जगह-जगह पड़ा कूड़ा नगर निगम के लिए चुनौती बना हुआ है। कंपनियां रोजाना कूड़ा उठान नहीं कर पा रही हैं, जिसके चलते समस्या विकराल होती जा रही है। न तो निगम कूड़ा फेंकने वालों को रोक पा रहा है और न ही रोजाना कूड़ा उठान सुनिश्चित करा पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed