फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   garbage in dehradun

बारिश में देहरादून के लिए कूड़ा बन गया आपदा

Mon, 21 Jul 2014 05:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 21 Jul 2014 05:27 PM IST
विज्ञापन
garbage in dehradun

बारिश के मौसम में देहरादून वासियों के लिए कूड़ा आपदा बन गया है। इस हफ्ते भी जिला आपदा कंट्रोल रूम में सबसे अधिक शिकायतें नगर निगम की आई हैं।

विज्ञापन


कूड़े से संबंधित थीं सबसे अधिक शिकायतें
इनमें भी कूड़ा निस्तारण न होने की अधिक हैं। जिला आपदा कंट्रोल रूम में अब तक कुल 434 शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। इनमें सबसे अधिक शिकायतें कूड़े से संबंधित थीं।
विज्ञापन


 लोग शिकायत कर रहे हैं कि उनके दरवाजे और रास्तों पर पड़े कचरे के ढेर से दिक्कत हो रही है। बारिश के कारण कूड़े के ढेर में सड़ांध पैदा हो रही है। इस वक्त कूड़े के ढेर के पास से गुजरने में लोगों को उबकाई आ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले हफ्ते भी नगर निगम की 66 शिकायतें आई थीं। इनके निस्तारण में निगम दूसरे विभागों से फिसड्डी रहा था। इसके बाद लोगों ने जलसंस्थान और जल निगम की शिकायत की है।

मुख्य नगर अधिकारी हरक सिंह रावत ने अपनी पहली प्राथमिकता कूड़ा निस्तारण बताई थी। लेकिन अभी तक इस बाबत कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

उधर, डोईवाला उपचुनाव के मद्देनजर सोमवार को होने वाली आपदा कंट्रोल में आईं शिकायतों से संबंधित समीक्षा बैठक टल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed