फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gangster Sunil Rathi two shooters arrested STF links to controversial property dealer from Haridwar also found

Uttarakhand: कुख्यात गैंगस्टर सुनील राठी से नजदीकी चर्चित प्रॉपर्टी डीलर को पड़ेगी भारी, शूटरों से खुला राज

Sat, 28 Feb 2026 08:29 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Sat, 28 Feb 2026 08:29 PM IST
सार

कुख्यात गैंगस्टर सुनील राठी से नजदीकी चर्चित प्रॉपर्टी डीलर को भारी पड़ेगी। एसटीएफ के हत्थे चढ़े शूटरों से राज खुला। पूर्व में चर्चित हत्याकांड में डीलर जेल जा चुका है। 

विज्ञापन
Gangster Sunil Rathi two shooters arrested STF links to controversial property dealer from Haridwar also found
पुलिस - फोटो : istock

विस्तार

स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के हत्थे चढ़े पौड़ी जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर सुनील राठी के दो शूटरों से हरिद्वार के एक विवादित प्रॉपर्टी डीलर का कनेक्शन भी निकलकर सामने आ गया है। एसटीएफ की प्रारंभिक जांच में राठी से प्रॉपर्टी डीलर की नजदीकी और लगातार संपर्क में रहने का खुलासा हुआ। डीलर अब एसटीएफ के रडार पर आ गया है। जल्द ही उस पर शिकंजा कस सकता है।

विज्ञापन

एसटीएफ के मुताबिक, बृहस्पतिवार देर रात भानू चौधरी निवासी मील्स न्यू कॉलोनी थाना सदर सहारनपुर और पारस निवासी प्रेमपुरी थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया था। दोनों से दो अवैध पिस्तौल, कारतूस व कार बरामद की थी। एसटीएफ ने खुलासा किया कि आरोपी पारस पूर्व में मुख्तार असांरी व संजीव जीवा गैंग का प्रमुख शूटर रह चुका है।

विज्ञापन


दोनों की मौत के बाद सुनील राठी गैंग से जुड़ गया। राठी के इशारे पर हरिद्वार और देहरादून की बेशकीमती विवादित जमीनों में हस्तक्षेप कर राठी के लिए उगाही कर रहा था। लगातार राठी के संपर्क में भी था। एसटीएफ के मुताबिक हरिद्वार के एक विवादित प्रॉपर्टी डीलर का नाम भी पूछताछ में सामने आया। डीलर पूर्व में एक चर्चित हत्याकांड में जेल जा चुका है। अदालत ने उसे सजा भी सुनाई थी, लेकिन फिलहाल वह जमानत पर बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Jollygrant: श्रमिक ने अपने साथी के सिर पर हथौड़ा मारकर उतार दिया मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

खुलासा किया कि प्रॉपर्टी डीलर लगातार सुनील राठी के सम्पर्क में था। उसकी राठी से नजदीकी हरिद्वार जेल बंद रहने के समय से ही है। एक रंगदारी के मामले में भी उस पर शिकंजा कसा गया था। अब फिर से कुख्यात सुनील राठी से डीलर की नजदीकी उजागर होने पर स्थानीय पुलिस, खुफिया एजेंसी भी सक्रिय हो गई है। एसटीएफ ने भी उसे अपने रडार पर ले लिया है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed