फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gangster sunil rathi mother may open secret of her son

रिमांड पर गैंगस्टर सुनील राठी की मां राजबाला, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज

Sat, 18 Nov 2017 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sat, 18 Nov 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
 gangster sunil rathi mother may open secret of her son
demo pic

चिकित्सक एनडी अरोड़ा को धमकी देकर पचास लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार की गई बदमाश सुनील राठी की मां राजबाला का सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को सात घंटे का पुलिस कस्टडी रिमांड मिल गई है।

विज्ञापन


पुलिस शनिवार की सुबह नौ बजे से राजबाला को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। पुलिस अधिकारियों को उम्मीद है कि पुलिस रंगदारी मांगने के मामले में राजबाल से पूछताछ के बाद कुछ और अहम राज सामने आ सकते है।
विज्ञापन


 पिछले सप्ताह सिविल लाइंस पुलिस और एसओजी की टीम ने यूपी के टीकरी स्थित आवास पर छापा मारकर सुनील राठी की मां राजबाला को गिरफ्तार किया था। राठी और राजबाला के खिलाफ एसडी अरोड़ा ने रंगदारी मांगने के लिए फोन पर धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोलीकांड के बारे में भी होगी पूछताछ

 gangster sunil rathi mother may open secret of her son

तीन दिन से पुलिस राजबाला को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने का प्रयास कर रही थी। इस बारे में न्यायालय में पुलिस के प्रार्थना-पत्र पर प्रक्रिया विचाराधीन थी। शुक्रवार को न्यायालय ने राजबाला का साठ घंटे का पुलिस कस्टडी रिमांड स्वीकार कर लिया।

एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि सुबह नौ बजे रिमांड शुरू हो जाएगा। उस दौरान पुलिस राजबाला से धमकी प्रकरण के बारे में जानकारी लेगी । पुलिस सूत्रों का मानना है कि धमकी प्रकरण के साथ ही तीन साल पहले रुड़की उपकारागार के मुख्यद्वार पर हुए गोलीकांड के बारे में भी पुलिस कुछ अहम जानकारी लेने का प्रयास करेगी।

जेल के मुख्यद्वार पर हुई गोलीबारी के मामले में भी राठी के साथ उसकी मां राजबाला को नामजद कराया गया था लेकिन पुलिस उस समय राजबाला को गिरफ्तार नहीं कर सकी थी। कोर्ट से स्टे मिल जाने के कारण उस समय राजबाला गिरफ्तारी से बच गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed