नाबालिग के हाथ-पैर बांधकर चार दरिंदों ने की हैवानियत की हद पार, इसके बाद भी नहीं मानें और फिर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दरिंदों ने एक नाबालिग युवती को धोखे से खेत में बुलाकर उसके साथ हैवानियत की हद पार कर दी। नाबालिग लड़की चीखती चिल्लाती रही लेकिन हैवानों का दिल नहीं पसीजा। इसके बाद उन्होंने जो किया वह सकते में डाल देगा।
कोतवाली क्षेत्र के मुंडलाना गांव निवासी एक नाबालिग को झांसा देकर सामूहिक दुराचार किए जाने का सनसनीख्ेज मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की ओर से दो मुख्य आरोपी दुराचारी समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने एक आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है जो गांव से फरार है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है।
घटनाक्रम के मुताबिक मुंडलाना गांव निवासी एक नाबालिग को गत 19 सितंबर को गांव की ही एक युवती शीबा पुत्री शमीम यह कहकर साथ ले गई कि खेत में चलना है। आरोप है कि जैसे ही नाबालिग जैसे ही खेत में पहुंची तो वहां पहले से मौजूद गालिब पुत्र तसव्वर, बुल्ला पुत्र इरफान और अबरार पुत्र अकील ने नाबालिग को दबोच लिया।
पहले भी हुई तीन घटनाएं
आरोप है कि गालिब और बुल्ला ने नाबालिग के साथ बारी बारी से दुराचार किया। दुराचार के बाद आरोपी उसे घटना की जानकारी परिजनों को देने पर जान से मारने की भी धमकी दी। अब इस मामले में परिजनों की ओर से शीबा समेत चारों आरोपि यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है जो घरों से फरार बताए जा रहे हैं। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी अजय कुमार जाटव का कहना है कि पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह के भीतर सामूहिक दुराचार की यह तीसरी बड़ी घटना है। इससे पूर्व दो आरोपियों ने एक महिला को नौकरी दिलाने के नाम पर सामूहिक दुराचार किया था जिसकी पुलिस छानबीन कर रही है।