फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gangotri Yamunotri Dham Yatra Temporarily Halted IMD Red Alert Uttarakhand Weather Alert Badrinath kedarnath

मौसम का रेड अलर्ट: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम की यात्रा अस्थायी रूप से रोकी गई, बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा जारी

Sat, 26 Sep 2026 01:26 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट (उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट (उत्तरकाशी) Published by: Renu Saklani Updated Sat, 26 Sep 2026 01:26 PM IST
सार

उत्तरकाशी में खराब मौसम की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने चारधाम यात्रा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। मौसम विभाग की ओर से जारी रेड अलर्ट को देखते हुए गंगोत्री यमुनोत्री यात्रा को अस्थाई रूप से रोका गया है।

विज्ञापन
Gangotri Yamunotri Dham Yatra Temporarily Halted IMD Red Alert Uttarakhand Weather Alert Badrinath kedarnath
यमुनोत्री धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मौसम विभाग की ओर से जारी रेड अलर्ट के मद्देनजर उत्तरकाशी जिले में प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिलाधिकारी के निर्देश पर हीना और डोबाटा होल्डिंग पॉइंट्स पर गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम की यात्रा को अस्थायी रूप से रोकने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा सुचारू है।

विज्ञापन

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र और स्मार्ट कंट्रोल रूम को अलर्ट मोड पर रखा गया है। जिले की सभी तहसीलों से बारिश और भूस्खलन से जुड़ी सूचनाएं लगातार ली जा रही हैं और स्थिति की निगरानी की जा रही है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की लाइव सीसीटीवी के माध्यम से भी लगातार निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...रुड़की में ऑनर किलिंग: भाई ने बहन और पड़ोसी युवक को मारी गोली, प्रेम प्रसंग का था शक, डबल मर्डर से दहला गांव

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने एनएच, बीआरओ, पीडब्ल्यूडी और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को मशीनरी और मैनपावर तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में उसे जल्द से जल्द खोलने को कहा गया है। सभी तहसीलों को भी अलर्ट मोड पर रहने और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल देने के निर्देश दिए गए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed