{"_id":"57bec1044f1c1b325fd4edab","slug":"gangotri-dham-road-will-be-easy","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगोत्री धाम जाने का रास्ता अब होगा सुगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगोत्री धाम जाने का रास्ता अब होगा सुगम
रजा शास्त्री / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 25 Aug 2016 03:27 PM IST
विज्ञापन
गंगोत्री धाम
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोत्री धाम का सफर अब सुरक्षित और सुगम हो जाएगा। धरासू उत्तरकाशी से गंगोत्री तक 124 किमी लंबा नया राष्ट्रीय राजमार्ग बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
इस परियोजना के तहत भूस्खलन वाले क्षेत्रों में टनल और पेब्ड शोल्डर, गैबलियन वॉल आदि प्रस्तावित हैं जिससे दुर्घटनाओं का खतरा न्यूनतम हो जाएगा। नेशनल हाईवे एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) प्रदेश में यह पहला काम कर रहा है।
विज्ञापन
चारधाम कनेक्टिविटी परियोजना के तहत एनएचआईडीसीएल को धरासू-गंगोत्री मार्ग बनाए जाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस परियोजना में कहीं-कहीं बॉर्डर रोड आर्गेनाइजेशन (बीआरओ) भी निर्माण कार्य करेगा, लेकिन सख्त चट्टानों वाले क्षेत्रों में एनएचआईडीसीएल काम करेगा। परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
उत्तरकाशी के स्वारीघाट, नालू पानी, नेताला गर्म बाईपास आदि क्षेत्रों का सर्वे कर लिया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलबा रोकने के लिए गैबलियन वॉल बनाई जाएगी। इसके साथ ही कई स्थानों पर टनल भी प्रस्तावित हैं। विभिन्न क्षेत्रों की स्थिति के लिहाज से गंगोत्री धाम राष्ट्रीय राजमार्ग को सुरक्षित किया जाएगा। परियोजना के संबंध में विभिन्न औपचारिकताएं पूरी करने के लिए कार्य शुरू हो गया है।
परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) बनाने की जिम्मेदारी अमेरिकी कंपनी ए कॉम को दी गई है। डीपीआर के संबंध में कंपनी से जनवरी 2014 में समझौता हुआ था। एनएचआईडीसीएल के महाप्रबंधक शैलेंद्र यादव ने बताया कि परियोजना की डीपीआर तैयार की जा रही है। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।