{"_id":"624848637710aa56c96a32d1","slug":"gangotri-dham-doors-will-open-on-akshaya-tritiya-festival-on-may-3","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तीन मई को खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट : चैत्र नवरात्रि के पहले दिन तीर्थपुरोहितों ने पंचांग देखकर की घोषणा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन मई को खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट : चैत्र नवरात्रि के पहले दिन तीर्थपुरोहितों ने पंचांग देखकर की घोषणा
Fri, 08 Apr 2022 09:46 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 08 Apr 2022 09:46 AM IST
सार
शीतकाल में मां गंगा के दर्शन के लिए भी श्रद्धालु मुखबा ही पहुंचते हैं। वहीं प्रति वर्ष अक्षय तृतीया पर्व पर धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खोले जाते हैं। इस वर्ष अक्षय तृतीया पर्व तीन मई को मनाया जाएगा।
विज्ञापन
gangotri dham
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गंगोत्री धाम के कपाट तीन मई को अक्षय तृतीया पर्व पर पूर्वाह्न 11.15 मिनट पर ग्रीष्मकाल के लिए खोले जाएंगे। शनिवार को चैत्र नवरात्रि के पहले दिन तीर्थपुरोहितों ने पंचांग देखकर कपाट खुलने की तिथि और समय की घोषणा की। गंगोत्री धाम के कपाट प्रत्येक वर्ष अन्नकूट पर्व पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाते हैं।
विज्ञापन
इसके बाद शीतकाल के छह माह मां गंगा की पूजा-अर्चना उनके मायके मुखीमठ (मुखबा गांव) स्थित गंगा मंदिर में होती है। शीतकाल में मां गंगा के दर्शन के लिए भी श्रद्धालु मुखबा ही पहुंचते हैं। वहीं प्रति वर्ष अक्षय तृतीया पर्व पर धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खोले जाते हैं। इस वर्ष अक्षय तृतीया पर्व तीन मई को मनाया जाएगा।
विज्ञापन
शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के कार्यालय में धाम के कपाटोद्घाटन की तिथि व समय की विधिवत घोषणा की गई। समिति में सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि दो मई को मां गंगा की डोली दोपहर 12.15 बजे मुखबा से गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
यमुनोत्री के कपाट खुलने का समय सात अप्रैल को होगा तय
इसमें मां गंगा की भोग मूर्ति के साथ मां अन्नपूर्णा भी विराजमान होगी। डोली यात्रा रात्रि विश्राम भैरोघाटी स्थित भैरो मंदिर करेगी। तीन मई को सुबह डोली धाम के लिए रवाना होगी, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अमृत बेला पर पूर्वाह्न 11.15 बजे धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे।चारों धामों में पहले यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने का समय
चारों धामों में पहले यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने का समय सात अप्रैल को यमुना जयंती पर निकाला जाएगा। यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज पर्व पर शीतकाल के लिए बंद किए गए थे। धामों के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा प्रारंभ हो जाएगा।ये भी पढ़ें...नौ साल बाद अचानक मुलाकात: चर्चाओं का बाजार गर्म, हरीश रावत ने कहा-'जहां दवा होती है, वहां बीमार को जाना ही पड़ता है'