फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Doors Preparations begin to close for winter Gangotri Dham doors will be closed today Uttarakhand

Chardham: शीतकाल के लिए चारों धामों के कपाट बंद करने की तैयारियां शुरू, आज गंगोत्री धाम के कपाट होंगे बंद

Tue, 14 Nov 2023 11:18 AM IST
हीरा मेहरा संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 14 Nov 2023 11:18 AM IST
सार

गंगोत्री धाम (Gangotri Dham) के कपाट आज (14 नवंबर) को बंद होंगे। वहींं, 15 नवंबर को बाबा केदार और यमुनोत्री मंदिर के कपाट विधि विधान से बंद होंगे।
 

विज्ञापन
Chardham Doors Preparations begin to close for winter Gangotri Dham doors will be closed today Uttarakhand
Gangotri Dham - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Gangotri Dham: शीतकाल के लिए चारधामों के कपाट बंद करने की तैयारियां शुरू, आज गंगोत्री के कपाट होंगे बंद

विज्ञापन


आज गंगोत्री धाम के होंगे कपाट बंद, अब तक चारधाम यात्रा में 55.65 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

शीतकाल के लिए चारधामों के कपाट बंद करने की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। सबसे पहले गंगोत्री धाम के कपाट आज बंद होंगे, जबकि 15 नवंबर को बाबा केदार और यमुनोत्री मंदिर के कपाट विधि विधान से बंद होंगे।

बदरीनाथ धाम के कपाट 18 नवंबर को बंद होंगे। इससे पहले बदरीनाथ में पंच पूजा की रस्में निभाई जाएंगी। इस बार 22 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से चारधाम यात्रा का आगाज हुआ। 
विज्ञापन


25 अप्रैल को केदारनाथ और 27 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने से यात्रा पूर्ण रूप से संचालित हुई। प्रदेश सरकार ने यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया है। इसमें 75 लाख तीर्थयात्रियों पंजीकरण कराया है। अब तक 56.65 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। जो चारधाम यात्रा के इतिहास में नया रिकॉर्ड है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदरीनाथ, केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की तैयारियां शुरू हो गईं है। 15 नवंबर को सुबह साढ़े आठ बजे बाबा केदार के कपाट बंद होंगे। जिसके बाबा केदार की पंचमुखी डोली ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान करेगी।  -अजेंद्र अजय, अध्यक्ष बदरी-केदार मंदिर समिति

चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं ने नया रिकॉर्ड बनाया है। 55.65 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। कपाट बंद होने के दिन बाबा केदार के लिए 750 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण किया है। -याेगेंद्र गंगवार,संयुक्त निदेशक पर्यटन विभाग

22 नवंबर को द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट बंद होंगे : द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट 22 नवंबर को बंद होंगे। हेमकुंड साहिब के कपाट 11 अक्तूबर को बंद हो चुके हैं, जबकि चतुर्थ केदार रुद्रनाथ के कपाट 18 अक्तूबर और तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट एक नवंबर को बंद हो चुके हैं।

बदरीनाथ के कपाट बंद करने से पहले होगी पंच पूजा
बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद करने से पहले आज से पंच पूजा की जाएगी। 14 नवंबर को दिनभर पूजा-अर्चना कर शाम को गणेश के कपाट बंद होंगे। 15 नवंबर दोपहर के समय आदि केदारेश्वर मंदिर, आदि गुरु शंकराचार्य मंदिर के कपाट बंद होंगे। 16 नवंबर तीसरे दिन खडग पुस्तक पूजन के बाद वेद का पाठ बंद हो जाएगा। 17 नवंबर को माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर कढ़ाई भोग लगेगा। 18 नवंबर को रावल स्त्री भेष धारण कर लक्ष्मी माता को बदरीनाथ के सानिध्य में रखेंगे। इसके बाद विधि विधान से शाम तीन बजकर 33 मिनट पर कपाट बंद होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed