{"_id":"6725f85e5d97fbef0602dd83","slug":"ganga-utsav-preparations-bsf-women-jawans-will-go-from-haridwar-chandi-ghat-to-gangasagar-via-rafting-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: गंगा उत्सव की तैयारियां तेज, बीएसएफ की महिला जवान राफ्टिंग से चंडी घाट से गंगासागर तक जाएंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: गंगा उत्सव की तैयारियां तेज, बीएसएफ की महिला जवान राफ्टिंग से चंडी घाट से गंगासागर तक जाएंगी
Sat, 02 Nov 2024 05:36 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 02 Nov 2024 05:36 PM IST
सार
गंगा उत्सव कार्यक्रम की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। बीएसएफ की 50 महिला जवान राफ्टिंग के जरिए हरिद्वार के चंडी घाट से गंगासागर तक जाएंगी। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और सीएम धामी इस दल को यहीं पर ध्वज सौपेंगे।
विज्ञापन
हरिद्वार पहुंचे अधिकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चार नवंबर को नमामी गंगे घाट हरिद्वार में आयोजित गंगा उत्सव कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने कई अधिकारी पहुंचे। देश भर के 139 शहर जो गंगा के किनारे बसे हुए हैं, वहां पर गंगा समितियों द्वारा गंगा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस बार यह गंगा उत्सव घाटों के किनारे मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसमें खास बातें होगी की बीएसएफ की 50 महिला जवान राफ्टिंग के जरिए हरिद्वार के चंडी घाट से गंगासागर तक जाएंगी। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस दल को यहीं पर ध्वज सौपेंगे। समूचे देश में मनाए जा रहे इस गंगा उत्सव पर्व के तहत विविध सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित होंगी। इनमें स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम विभिन्न प्रतियोगिताएं विभिन्न सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों की प्रस्तुति जैसे बड़े कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2024: शीतकाल के लिए बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट, जय गंगे...हर-हर गंगे के जयकारों से गूंजा धाम
नवाबगंज घाट पर पर्यटन संस्कृति विभाग के साथ-साथ जिला प्रशासन भी पूरी तरह सक्रियता से तैयारी में जुटा हुआ है। इस बड़े और भव्य आयोजन को लेकर जहां केंद्र के तमाम मंत्री इसमें शिरकत करेंगे वहीं राज्य की भी तमाम हस्तियां कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगी । शनिवार को गंगा उत्सव की तैयारियों का जायजा लेने डीजी राजीव कुमार मित्तल, नंलील कुमार श्रीवास्तव डीडीजी, और साथ मे नमामी गंगे की टीम घाट पर मौजूद रहे।