फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ganga Utsav 2024 Haridwar Union Minister CR Patil released a consignment of baby Mahseer fish in the Ganga

Ganga Utsav 2024: हरिद्वार में आठवां गंगा उत्सव...केंद्रीय मंत्री पाटिल ने नदी में छोड़े महाशीर मछलियों की खेप

Tue, 05 Nov 2024 12:25 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 05 Nov 2024 12:25 PM IST
सार

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल नमामी गंगे घाट पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उत्सव में सभी ने संकल्पित भाव से किया आह्वान कि  गंगा निर्मल और अविरल होकर बहती रहे।

विज्ञापन
Ganga Utsav 2024 Haridwar Union Minister CR Patil released a consignment of baby Mahseer fish in the Ganga
केंद्रीय मंत्री पाटिल ने नदी में छोड़े महाशीर मछलियों की खेप - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरिद्वार चंडीपुल के पास नमामि गंगे घाट पर आठवां गंगा उत्सव मनाया गया। केंद्रीय मंत्री से लेकर उत्तराखंड के मंत्रियों ने इसमें शिकरत की। मां गंगा की आरती और विविध आयोजनों के बीच गंगा उत्सव मनाया गया। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल के साथ हरिद्वार सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड त्रिवेंद्र सिंह रावत तथा प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य सहित नमामि गंगे से जुड़े अधिकारियों ने भाग लिया।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने गंगा में महाशीर मछलियों के शिशुओं की खेप भी प्रवाहित किया। इसमें कई लाख मत्स्य बीज भी गंगा में छोड़े गए, ताकि गंगा में जलीय जीव का संतुलन बना रहे। वहीं ‘घाट पर हाट’ कार्यक्रम के तहत कई गंगा तट के गांव की समितियों ने आयोजन में स्टॉल लगाया और इसमें स्थानीय हर्बल उत्पाद का प्रदर्शन किया गया। अकांक्षी जनपद हरिद्वार की ओर से मीठी गंगा के स्टॉल भी लगे। इसमें मौन पालन और इससेे जुड़े उत्पादों को प्रदर्शित किया गया।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarkashi: नौगांव में दर्दनाक सड़क हादसा... बस के टायर के नीचे आई चार साल की मासूम बच्ची, पिता ने भी तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने बीएसएफ की महिला जवान जो देव प्रयाग से गंगासागर तक राफ्टिंग के जरिए गंगा की अविरलता और स्वच्छता का संदेश लेकर निकली हैं, उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गंगा को स्वच्छ व निर्मल रखने का अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गंगा केवल नदी नहीं है, यह करोड़ों लोगों की आस्था केंद्र है। यह हमारी संस्कृति है, हमारी धरोहर है, इसके संरक्षण के लिए हर व्यक्ति को प्रयास करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed