{"_id":"6729b95f2a2648d03b00cbcb","slug":"father-and-daughter-died-in-a-road-accident-naugaon-uttarkashi-four-year-old-innocent-girl-came-under-bus-tyre-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi: नौगांव में दर्दनाक सड़क हादसा... बस के टायर के नीचे आई चार साल की मासूम बच्ची, पिता ने भी तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi: नौगांव में दर्दनाक सड़क हादसा... बस के टायर के नीचे आई चार साल की मासूम बच्ची, पिता ने भी तोड़ा दम
Tue, 05 Nov 2024 01:54 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 05 Nov 2024 01:54 PM IST
सार
नौगांव में मंगलवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे में पिता-पुत्री की जान चली गई। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मच हुआ है।
विज्ञापन
उत्तराखंड हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
देहरादून मोटर मार्ग पर बस की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की घटना स्थल पर मौत हो गई है। वहीं मोटर साइकिल चला रहे बच्ची के पिता ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में दोनों पिता-पुत्री ने अपनी जान गवां दी।
विज्ञापन
मंगलवार को उत्तरकाशी नौगांव में दर्दनाक हादसे में पिता-पुत्री की जान चली गई। बस नौगांव से देहरादून के लिए चली थी कि एक किमी आगे पहुंचने पर सामने से आ रहा मोटरसाइकिल सवार बैंड पर टर्न लेने की वजह से बस के पिछले हिस्से से टकरा गया, जिससे चार वर्षीय बच्ची छिटक कर बस के टायर के नीचे आ गई। इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Almora Bus Accident: मंजिल तक पहुंचने से पहले ही खत्म हो गया सफर...तनाव में था चालक, बार-बार आ रहा था फोन
विज्ञापन
पिता ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया। अस्पताल में पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हैं। बस चालक को चौकी में बैठा कर पुलिस पूछताछ कर रही है।