फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   ganga sabha want river ganga pollution free

गंगासभा ने किया एनजीटी के आदेशों पर अमल

Mon, 20 Jun 2016 10:44 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 20 Jun 2016 10:44 AM IST
विज्ञापन
ganga sabha want river ganga pollution free
गंगा

एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) की ओर से गंगा को प्रदूषणमुक्त बनाने और गंगा घाटों पर प्लास्टिक व पॉलिथीन बेचने पर रोक लगाने के आदेशों के मद्देनजर हरकी पैड़ी की प्रबंधकारिणी संस्था गंगा सभा ने उनका पालन करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

 
सायंकालीन आरती के समय प्रसाद के रूप में प्लास्टिक की गंगाजलि के बजाय अब स्टील और पीतल की गंगाजलि भेंट की जा रही है। श्रद्धालुओं को मां गंगा का प्रसाद भी पॉलीथिन की बजाय कपड़े की थैलियों में दिया जा रहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अभी तक सभा के दान दाताओं और आरती करने वालों को प्लास्टिक की गंगाजलि और पॉलीथिन की थैलियां में प्रसाद दिया जाता था। गंगा सभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा गांधीवादी ने बताया कि सभा ने प्लास्टिक और पॉलीथिन को खतरनाक मानते हुए इसे बंद कर दिया है। सभा ने बड़े पैमाने पर पीतल, तांबे और स्टील की गंगाजलि मंगाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कपड़े की थैलियों में प्रसाद वितरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एनजीटी ने गंगाजल ले जाने के लिए प्लास्टिक की केन को अब अनुमति प्रदान कर दी है। एनजीटी का मानना है कि गंगा जल लेकर तीर्थ यात्री अपने नगरों को जाते हैं, उन्हें अन्य धातुओं के पात्रों में गंगा जल ले जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है।

गंगा सभा अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि हरकी पैड़ी क्षेत्र में पॉलिथीन और प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अन्य दुकानदारों और तख्त पर सामान बेचने वालों से आग्रह किया गया है कि वे प्लास्टिक का प्रयोग न करें।


आरती स्थल पर गंगा सभा के मंच से लगातार जागरूक करने के लिए प्रचार किया जा रहा है। आरती पर आने वाले यात्रियों से भी आग्रह किया जा रहा है कि वे इन वस्तुओं का प्रयोग न करें। सभा के मंच से कराए जा संकल्प का हजारों तीर्थ यात्री दोनों हाथ उठाकर समर्थन कर रहे हैं।

Published By : Nirmala Suyal

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed