{"_id":"833b2ca61d5c4c6c61d1cf54e0dec210","slug":"ganga-ghat-may-causes-casualty","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना का सबब बन सकता है दर्शन महाविद्यालय घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना का सबब बन सकता है दर्शन महाविद्यालय घाट
अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Wed, 18 Dec 2013 08:02 PM IST
विज्ञापन
ऋषकेश में मुनिकीरेती स्थित दर्शन महाविद्यालय घाट गंगा में आई बाढ़ के बाद भू-कटाव के कारण खतरे की जद में है। निचले हिस्से से मिट्टी बह जाने से घाट खोखला हो चुका है, जबकि सुरक्षा रेलिंग क्षतिग्रस्त पड़ी है।
विज्ञापन
घाट स्नानार्थियों के लिए जोखिम बना हुआ है लेकिन जिम्मेदार विभाग घाट की मरम्मत तो दूर इस पर आपदा के समय से जमा मलबे के ढेरों को हटाने में भी दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है।
विज्ञापन
बाढ़ में हुई थी घाट को काफी क्षति
इस साल गंगा में बाढ़ के कारण रामझूला पुल के समीप दर्शन महाविद्यालय घाट को काफी क्षति पहुंची थी। तेज बहाव के कारण सीढ़ियों की टाइल्स उखड़ गई और सुरक्षा रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई थी।
विज्ञापन
अभी भी घाट पर मलबे के ढेर जस के तस पड़े हैं। लगातार हो रहे कटाव के कारण घाट के क्षतिग्रस्त होकर ढहने की आशंका बनी हुई है। ऐसे में पर्यटकों और तीर्थयात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। दुर्घटना के भय से लोग यहां गंगा स्नान करने से कतरा रहे हैं।