फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ganga Dussehra 2019 police alert and careful for terrorist attack and traffic jam 

हरिद्वार: गंगा दशहरा को आतंकी साये से दूर रखने को कसी कमर, जाम से निपटने को पुलिस-प्रशासन अलर्ट

Tue, 11 Jun 2019 10:14 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 11 Jun 2019 10:14 AM IST
विज्ञापन
Ganga Dussehra 2019 police alert and careful for terrorist attack and traffic jam 
हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

सोमवती अमावस्या पर भारी भीड़ आने और भयंकर जाम को देखते हुए प्रशासन दो दिन बाद होने वाले गंगा दशहरा को लेकर गंभीरता दिखा रहा है। प्रशासन भीड़ को चुनौती मानने के साथ ही गंगा दशहरा पर आतंकी हमले की आशंका भी मान रहा है।

विज्ञापन


इसके चलते व्यापक सुरक्षा प्रबंध करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही प्रशासन ने अपने स्तर पर भी मेला क्षेत्र को अलग-अलग सेक्टरों में बांट कर प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। जिलाधिकारी दीपक रावत ने बताया कि इस समय यात्रा सीजन होने के साथ-साथ स्कूल कॉलेजों की छुट्टी होने के कारण गंगा दशहरा में भारी भीड़ आने की उम्मीद है। भारी भीड़ आने के कारण स्नान पर्व को सकुशल संपन्न और शांति व्यवस्था बनाने के लिए जोनल और मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर गई है।

विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि कुुछ आतंकी संगठनों की देश में भीड़ भरे स्थानों पर विस्फोट करने जैसी धमकी देने को देखते हुए हरकी पैड़ी, आसपास के घाटों, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड आदि पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। पिछले दिनों रुड़की रेलवे स्टेशन पर एक धमकी भरा पत्र मिला था, जिसमें हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर बम धमाका करने की चेतावनी दी गई थी।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी मजिस्ट्रेट अपने-अपने जोन और  सेक्टरों में तैनात पुलिस अधिकारियों के सहयोग से कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुस्तैद रहेंगे। मंगलवार से सभी की ड्यूटी शुरू हो जाएगी जो मेला संपन्न होने तक जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed