गैंग रेपः हरिद्वार में एक और किशोरी बनी 'दामिनी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार में सिडकुल से सटे ग्राम रावली महदूद में सोमवार की शाम 15 वर्षीय एक किशोरी से पांच युवकों ने डरा धमका कर दुष्कर्म किया।
पढ़ें, देर रात सीएम ने मारा छापा, उड़ गए होश
आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़िता मूल रूप से बिजनौर जनपद के एक गांव की रहने वाली है। घटना से गांव में हड़कंप मच गया।
पढ़ें, नए निजाम ने उत्तराखंड को दी करोड़ों की सौगात
पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भिजवाया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुआ था।
बहनों के पास आई थी रहने
बताया गया कि पीड़िता की तीन बड़ी बहनें यहां सिडकुल में काम करती हैं। पीड़िता कुछ दिन पहले उनके पास रहने आई थी।
पढ़ें, सोनिया और हरीश रावत की 'जुगलबंदी' मोदी को देगी मात
मकान मालिक ने उन्हें कमरा खाली करने के लिए कहा था जिस कारण पीड़िता शाम पांच बजे अपनी सहेली के साथ गांव में ही कमरा देखने गई थी। लौटते समय उसकी सहेली अपने घर चली गई।
पढ़ें, अब 21 फरवरी से उत्तराखंड में लागू होगी आचार संहिता
वह अकेली घर आ रही थी कि रास्ते में सुनसान स्थान पर खड़े पांच युवकों ने उसे दबोच लिया। तथा पास के जंगल में खींच कर ले गए। वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर धमकी देते हुए फरार हो गए।
एक युवक को पहचानने की बात कह रही पीड़िता
पीड़िता ने घर आकर अपने परिजनों को सूचना दी तो उन्होंने आसपास के लोगों और पुलिस को जानकारी दी। पीड़िता को मेडिकल के लिए ले जाया गया।
पढ़ें, देर रात सीएम ने मारा छापा, उड़ गए होश
महिला चिकित्सालय में पीड़िता के पिता ने बताया कि किशोरी सामने आने पर एक युवक को पहचानने की बात कह रही है। साथ ही उसने बताया कि वे आपस में एक युवक को आकाश कहकर बुला रह थे।
एक माह बाद भी नहीं हुआ रेप हत्या कांड का खुलासा
पथरी थाना क्षेत्र के एक गांव में विगत सात जनवरी को एक नाबालिग छात्रा की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। लेकिन एक माह बाद भी इस मामले में कोई खुलासा नहीं हुआ।
पढ़ें, नए निजाम ने उत्तराखंड को दी करोड़ों की सौगात
जबकि खुद पूर्व सीएम विजय बहुगुणा और डीजीपी बीएस सिद्धू ने पीड़िता के घर पहुंच कर शीघ्र खुलासे ऐलान किया था। डीआईजी लगातार क्षेत्र में कैंप भी कर रहे हैं। 100 से ज्यादा लोगों से पुलिस पूछताछ कर चुकी है।
पढ़ें, सोनिया और हरीश रावत की 'जुगलबंदी' मोदी को देगी मात
कई संदिग्धों के पालीग्राफ टेस्ट भी कराए गए। अभी इस मामले का खुलासा हुआ नहीं कि गैंगरेप की यह नई वारदात हो गई। इस नई वारदात ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।