{"_id":"69ee7bb4d776b8518b07e432","slug":"gang-arrives-to-intimidate-after-complaint-filed-over-drug-dealing-dehradun-news-c-5-1-drn1031-956866-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: नशा बेचने की शिकायत की तो धमकाने पहुंचा गिरोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: नशा बेचने की शिकायत की तो धमकाने पहुंचा गिरोह
विज्ञापन
रायपुर थाना क्षेत्र में नशा तस्करी गिरोह के दुस्साहस का मामला सामने आया है। सपेरा बस्ती के रहने वाले सफर ने क्षेत्र में नशा तस्करी की पुलिस से शिकायत की तो तस्करी के गिरोह से जुड़े लोग उसके घर आ धमके और जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस को दी शिकायत में सफर ने बताया कि सपेरा बस्ती में कुछ लोग नशा बेचना का काम करते थे। उनकी शिकायत की थी। 24 अप्रैल की रात बस्ती के पिंकू व उसका बेटा सिकन्दर, मंगलू, सल्लू, मयूर, गुड्डो देवी, सागर और जुगनू उनके घर आ धमके। पिंकू, जुगनू व गुड्डो देवी पूर्व में नशा बेचने के आरोप में जेल जा चुके हैं। सभी ने घर में घुसकर पूरे परिवार को गालियां दीं और सफर और उसकी बहन से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
रायपुर थाना प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।