{"_id":"5f460eac8ebc3e4ad91c84e9","slug":"ganehs-utsav-2020-uttarakhand-dgp-says-follow-the-guidelines-of-ganpati-visarjan-and-hohar-at-moharram","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेश उत्सव 2020 : गणपति विसर्जन और मोहर्रम में हो गाइडलाइन का पालन - डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश उत्सव 2020 : गणपति विसर्जन और मोहर्रम में हो गाइडलाइन का पालन - डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी
Wed, 26 Aug 2020 01:18 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 26 Aug 2020 01:18 PM IST
विज्ञापन
डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी ने गणेश विसर्जन और मोहर्रम के जुलूस के दौरान पुलिस को केंद्र की गाइडलाइन का पालन कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जनपद प्रभारियों, सेनानायकों और रेंज प्रभारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
सबसे पहले डीजीपी ने कोरोना के विरुद्ध जंग में शहीद हुए 46वीं वाहिनी पीएसी ऊधमसिंह नगर में तैनात प्लाटून कमांडर शिवराज सिंह राणा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने गणपति विसर्जन और मोहर्रम के मद्देनजर सभी जनपद पुलिस को समन्वय बनाने को कहा।
विज्ञापन
उन्होंने निर्देश दिए कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर मास्क न पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान डीजी कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने तमाम विषयों पर निर्देश जारी किए। इस अवसर पर आईजी गढ़वाल रेंज अभिनव कुमार, आईजी अमित सिन्हा, आईजी एपी अंशुमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बढ़ाए जाएं पुलिसकर्मियों के कोविड टेस्ट
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान कोरोना संक्रमण के मद्देनजर पुलिसकर्मियों के कोविड टेस्ट बढ़ाए जाने पर भी जोर दिया गया। इसके लिए मुख्यालय की ओर से जारी एसओपी का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए।
साइबर अपराध में दर्ज हो तत्काल एफआईआर : डीजी
डीजी कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने सभी जनपद पुलिस कप्तानों को साइबर अपराध के मामलों में भी ठोस कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध की शिकायतों पर तत्काल एफआईआर दर्ज करते हुए शिकायतकर्ता को राहत दी जानी चाहिए। इसके साथ ही बड़े आर्थिक अपराधों, चिट फंड आदि के मामलों में भी कड़ी कार्रवाई की जाए।