फाइव स्टार होटल में रईसजादे कर रहे थे गलत काम, छापेमारी हुई तो खुल गए कई राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के नामी फाइव स्टार होटल में गलत काम काम चल रहा था। पुलिस को भनक लगी तो वहां छापेमारी के दौरान कई राज खुल गए। आगे जानिए पूरा मामला...
दीपावली के त्योहार में भले ही दो महीने बाकी हैं, लेकिन शहर के पांच सितारा होटल में जुआरियों ने फड़ लगाकर अपनी दीपावली की शुरुआत कर ली है। सोमवार शाम सीओ ने पुलिस टीम के साथ होटल में छापा मारकर साढ़े पांच लाख की रकम के साथ पांच जुआरियों को धर दबोच।
उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। एसएसपी डॉ. सदानंद दाते को सोमवार शाम सूचना मिली कि नैनीताल रोड स्थित पांच सितारा होटल रेडशन ब्लू में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर एसएसपी ने सीओ स्वतंत्र कुमार के नेतृत्व में सिडकुल चौकी पुलिस को होटल में छापेमारी के निर्देश दिये।
इस पर सीओ ने होटल के कमरा नंबर तीन में छापामारी की तो वहां पांच युवक फड़ लगाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने पांचों युवकों को हिरासत में लेकर उनके पास से पांच लाख चालीस हजार की रकम बरामद कर ली। पकड़े गए युवकों में गदरपुर के वार्ड नंबर पांच निवासी कमल कालरा, मनिहारी मार्केट निवासी रितेश कुमार उर्फ रिक्की, सिविल लाइन रुद्रपुर निवासी विकास अरोरा उर्फ विक्की, फाजलपुर महरौला निवासी संजय कुमार और रामेश्वरपुर लालपुर निवासी बलजीत सिंह हैं।
पुलिस के अनुसार विकास कुमार के नाम से सोमवार सुबह कमरा बुक कराया गया था। युवकों के पास से पुलिस ने ताश की दो गड्डियों के साथ ही आठ मोबाइल भी बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस पकड़े गए युवकों से और पूछताछ करने के बाद उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। छापेमारी में एसओ पंतनगर संजय पाठक, सिडकुल चौकी प्रभारी नरेश पाल, इंस्पेक्टर गोविंद बल्लभ जोशी और मीडिया प्रभारी नवीन चंद्र भी शामिल थे।
मोबाइलों पर चलाया जा रहा था सट्टा
कमरे तक पहुंचने को लिया वेटर का सहारा
जुआरियों को पकड़ने के लिए सीओ स्वतंत्र कुमार पांच पुलिस कर्मियों की टीम लेकर पहुंचे। जुआरियों तक रिसेप्शन से छापेमारी की सूचना न पहुंच जाए, इसके लिए उन्होंने दो पुलिस कर्मियों को रिसेप्शन पर तैनात किया और खुद तीन पुलिस कर्मियों के साथ होटल के रूम तक गये। यहां भी उन्होंने होटल के वेटर की मदद से कमरे का दरवाजा खुलवाया। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई।
मामला रफा-दफा करने को घनघनाते रहे फोन
रईसजादों के जुआ खेलते पकड़े जाने की सूचना कुछ ही देर में पूरे शहर में फैल गई। शहर के कुछ सफेदपोश और धन्नासेठ पुलिस अधिकारियों और मीडियाकर्मियों को फोन कर मामला रफा-दफा कराने की जुगत में लगे रहे, लेकिन एसएसपी ने किसी की नहीं सुनी।
आठ में से तीन मोबाइलों पर चलाया जा रहा था सट्टा
जुए का फड़ चलाने वाले युवकों के पास से मिले तीन के मोबाइल फोन को सट्टे का करोबार चलाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा रहा था। इसकी छानबीन के लिए पुलिस तीनों मोबाइलों की सीडीआर निकालने के साथ ही और भी जांच कर रही है।
होटल रेडिशन ब्लू में जुआ खेलते पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से पांच लाख 40 हजार की रकम भी बरामद हुई है। युवकों के पास मिले आठ मोबाइलों में से तीन पर सट्टा चलाया जा रहा था, इनकी भी जांच की जा रही है। छानबीन के बाद आगे और भी कार्रवाई की जाएगी।
-एसएसपी डा. सदानंद दाते।