गडकरी के मंच से साध्वी प्राची ने बोले जहरीले बोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने हरिद्वार में प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा में कहा कि कांग्रेस को महंगाई का गोल्ड मेडल मिलेगा। देश की आजादी के समय रुपये और डालर की कीमत बराबर थी, अब एक डालर 62 रुपये का हो चुका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हाथ गरीबों की जेब काट रहा है।
बुधवार की शाम हरिद्वार के कनखल में आयोजित भाजपा की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने महंगाई को कंट्रोल किया था लेकिन कांग्रेस की गलत आर्थिक नीतियों के चलते फिर से देश में महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है।
25% कम होगी मंहगाई
उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि देश में भाजपा की सरकार आने पर छह महीने के अंदर महंगाई को 25 प्रतिशत कम किया जाएगा। गडकरी ने कहा कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार में भी विश्व रिकार्ड बनाया है। टूजी, कोलगेट और कॉमनवेल्थ घोटाले में ही चार लाख करोड़ से ज्यादा का घोटाला हो चुका है।
साध्वी ने चुनाव चिन्ह को कहा खूनी पंजा
भाजपा नेता साध्वी प्राची ने कांग्रेस के चुनाव चिन्ह को खून का पंजा बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें खून के इस पंजे से नफरत है। कार्यकर्ता हाथ उठाकर नारे बोलें तो पंजा नहीं दिखाएं बल्कि मुट्ठियां बांधकर नारे बोले।
हरिद्वार से प्रत्याशी रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार ने विकास के जो काम कराए थे, कांग्रेस उन्हें आगे नहीं बढ़ा पाई है।
हरिद्वार में कुंभ के दौरान 80 प्रतिशत स्थायी कार्य कराए गए। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष विकास तिवारी ने किया। इस अवसर विधायक मदन कौशिक, मेयर मनोज गर्ग, भाजपा जिलाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता, जिला महामंत्री राजीव शर्मा, मनव्वर कुरैशी आदि उपस्थित थे।
गडकरी के आने से पहले निकल गए निशंक
हरिद्वार से प्रत्याशी रमेश पोखरियाल निशंक पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी के आने से पहले ही सभा स्थल से निकल गए।
पढ़िए, केदारनाथ यात्रा: चार को खुलेंगे कपाट, बर्फ बनी बाधा
उन्होंने मंच से बताया कि उन्हें ऋषिकेश में आयोजित रैली में शामिल होने जाना है। नितिन गडकरी जब रैली में पहुंचे तो निशंक वहां से जा चुके थे।