G20 Meeting Uttarakhand: इंफ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप की तीसरी बैठक संपन्न, इन मुद्दों पर हुआ मंथन
तीन दिवसीय आईडब्ल्यूजी बैठक 26 जून को नरेंद्रनगर स्थित होटल वेस्टिन रिजॉर्ट में शुरू हुई थी। जिसमें जी 20 सदस्य देशों, आमंत्रित देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के लगभग 63 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टिहरी गढ़वाल के नरेंद्रनगर में जी 20 इंफ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप (आईडब्ल्यूजी) की तीसरी बैठक संपन्न हो गई। अंतिम दिन आयोजित दो सत्रों में प्रतिनिधियों ने शहरी प्रशासन की क्षमताओं को बढ़ाने के ढांचे के साथ-साथ 2023 इंफ्रास्ट्रक्चर एजेंडा में उल्लेखित एक और महत्वपूर्ण कार्यधारा पर चर्चा की। इंफ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप की अगली और आखिरी बैठक 19-20 सितंबर 2023 को खजुराहो (मध्य प्रदेश) में आयोजित होगी।
तीन दिवसीय आईडब्ल्यूजी बैठक 26 जून को नरेंद्रनगर स्थित होटल वेस्टिन रिजॉर्ट में शुरू हुई थी। जिसमें जी 20 सदस्य देशों, आमंत्रित देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के लगभग 63 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में पहले दिन पहले दिन भविष्य के शहरों के मूलभूत ढांचागत विकास पर चर्चा की गई।
G20 Summit: ऋषिकेश के बीटल्स आश्रम में योग-ध्यान कर खुश हुए विदेशी मेहमान, फिर गंगा आरती में हुए लीन, तस्वीरें
एशिया इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक, एआईआईबी की ओर से आयोजित रहने योग्य शहर बनाने पर उच्च स्तरीय सेमिनार में सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने भविष्य के शहरों में निजी निवेश को बढ़ाने, नीतियों को सरल बनाने और मजबूत ढांचागत विकास का बढ़ावा देने के विषयों पर चर्चा की। इसके अलावा प्राकृतिक चुनौतियों से लड़ने के लिए आपसी सामंजस्य पर बल दिया।
जबकि दूसरे दिन पहले सत्र में समावेशी शहरों को सक्षम बनाने, पहुंच बढ़ाने और शहरी सेवाओं में अवसर विषय पर चर्चा की गई। इसमें प्रतिनिधियों ने बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में गुणवत्तापूर्ण बुनियादी ढांचा निवेश संकेतक लागू करने के तरीकों पर विचार विमर्श किया। इस सत्र में जी-20 देशों में बुनियादी ढांचे के बजट आवंटन का विश्लेषण भी किया गया। जी 20 की ओर से निर्धारित क्यूआईआई संकेतक पर विस्तृत चर्चा हुई।
इसके साथ ही नागरिक विमानन मंत्रालय केंद्र सरकार की ओर से ''भारत को एमआरओ हब बनाने पर गोलमेज सम्मेलन'' आयोजित किया गया। तीन दिन विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा को सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने सार्थक बताया। जिसमें प्रेसीडेंसी ने स्पष्ट रूप से परिभाषित परिणामों की रूपरेखा तैयार की।
इस अवसर पर अतिथितियों ने गर्मजोशी भरे आतिथ्य के लिए भारतीय प्रेसीडेंसी की सराहना की और सभी कार्यक्षेत्रों में प्रगति हासिल करने की दिशा में प्रेसीडेंसी के प्रयासों को स्वीकार किया। इसके बाद जी 20 के प्रतिनिधियों ने ऋषिकेश में स्थित चौरासी कुटिया बीटल्स आश्रम का दौरा किया और त्रिवेणी घाट पर गंगा आरती में भाग लिया।
पिछले तीन दिनों में प्रतिनिधियों ने उत्तराखंड के स्थानीय व्यंजनों का आनंद लिया और राज्य की संस्कृति और विरासत काे समझा। इसके साथ प्रतिनिधियों के लिए योग रिट्रीट का भी आयोजन किया गया। प्रतिनिधियों ने पीटीसी मैदान में आयोजित मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का भी आनंद लिया।