फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

G20 Summit: ऋषिकेश के बीटल्स आश्रम में योग-ध्यान कर खुश हुए विदेशी मेहमान, फिर गंगा आरती में हुए लीन, तस्वीरें

Wed, 28 Jun 2023 09:57 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 28 Jun 2023 09:57 PM IST
विज्ञापन
G20 Summit Uttarakhand Foreign guests doing yoga meditation at Beatles Ashram and Ganga Aarti
चौरासी कुटिया में विदेशी मेहमान - फोटो : अमर उजाला

जी-20 सम्मेलन के लिए आए विदेशी मेहमान बुधवार को राजाजी टाइगर रिजर्व अंतर्गत गौहरी रेंज के चौरासी कुटिया (बीटल्स आश्रम) का दीदार करने पहुंचे। विदेशी मेहमानों ने अचानक बीटल्स आश्रम के भ्रमण की इच्छा जताई।

जिसके बाद अधिकारियों ने आनन-फानन में परमार्थ निकेतन आश्रम के सहयोग से चौरासी कुटिया में मेहमानों के स्वागत की तैयारी की। हालांकि बीटल्स आश्रम को देखकर डेलीगेट्स काफी खुश हुए। उन्होंने यहां कुटिया में योग भी किया। इसके बाद उन्होंने गंगा आरती में भाग लिया। 

G-20 बैठक में उत्तराखंड पहुंचे विदेशी मेहमानों ने दिया 'योग से निरोग' रहने का संदेश

चौरासी कुटिया में परमार्थ निकेतन के आचार्यों व ऋषिकुमारों ने शंख ध्वनि और पुष्पवर्षा के बीच तिलक लगाकर मेहमानों का स्वागत किया। इसके बाद योगाचार्य गंगा नंदिनी त्रिपाठी ने सभी को योगाभ्यास कराया। काफी देर तक डेलीगेट्स आश्रम में रहे और यहां ध्यान भी लगाया।

G20 Summit Uttarakhand Foreign guests doing yoga meditation at Beatles Ashram and Ganga Aarti
चौरासी कुटिया में विदेशी मेहमान - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान सभी डेलीगेट्स ने भौतिक योजना पर चर्चा की। जिसमें बुनियादी ढांचे को एक परिसंपत्ति वर्ग के रूप में विकसित करने, गुणवत्ता वाले बुनियादी ढांचे के निवेश को बढ़ावा देने और इसके लिए वित्तीय संसाधन जुटाने आदि पर चर्चा हुई।

G20 Summit Uttarakhand Foreign guests doing yoga meditation at Beatles Ashram and Ganga Aarti
चौरासी कुटिया में विदेशी मेहमान - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा भावी शहरों के समावेशी, टिकाऊ और लचीले विकास पर भी चर्चा हुई। औपचारिक चर्चाओं के बाद प्रतिनिधियों ने ऋषिकेश की समृद्ध संस्कृति, सौंदर्य और मनोरम प्राकृतिक परिदृश्यों का आनंद लिया। इसके बाद सभी त्रिवेणी घाट के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
G20 Summit Uttarakhand Foreign guests doing yoga meditation at Beatles Ashram and Ganga Aarti
गंगा आरती करते विदेशी मेहमान - फोटो : अमर उजाला

गंगा आरती में शामिल होकर विदेशी मेहमान आध्यात्म, संस्कृति और आतिथ्य में लीन हो गए। सभी मेहमानों मां गंगा की आरती कर गंगाजल का आचमन किया। वहीं आरती के उस खूबसूरत पल की वीडियो और तस्वीरें भी लीं।

विज्ञापन
G20 Summit Uttarakhand Foreign guests doing yoga meditation at Beatles Ashram and Ganga Aarti
गंगा आरती करते विदेशी मेहमान - फोटो : अमर उजाला

बुधवार शाम करीब 6:30 बजे डेलीगेट्स का काफिला त्रिवेणी घाट पहुंचा। यहां सभी का फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया गया। मेहमानों को तिलक कर हाथों में कलावा भी बांधा गया।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed