{"_id":"646d7b4b126cca0be5040505","slug":"g-20-meeting-foreign-guests-welcomed-with-traditional-choliya-dance-at-jollygrant-airport-dehradun-uttarakhand-2023-05-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"G20 Summit: विदेशी मेहमानों का एयरपोर्ट पर छोलिया नृत्य से किया गया स्वागत, तुलसी की माला पहनाई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
G20 Summit: विदेशी मेहमानों का एयरपोर्ट पर छोलिया नृत्य से किया गया स्वागत, तुलसी की माला पहनाई गई
Wed, 24 May 2023 08:36 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 24 May 2023 08:36 AM IST
सार
जी-20 की बैठक के लिए आज बुधवार सुबह विदेशी मेहमान इंडिगो की फ्लाइट से एयरपोर्ट पहुंचे। यहां तुलसी माला पहनाकर वाद्य यंत्रों से बेडु पाको बारमासा गीत बजाकर मेहमानों का स्वागत किया।
विज्ञापन
जी-20 बैठक के लिए पहुंचे विदेशी मेहमानों
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जी-20 की बैठक के लिए दो विदेशी मेहमान जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जिनका पारंपरिक छोलिया नृत्य से स्वागत किया गया। इसके बाद मेहमान नरेंद्र नगर के लिए रवाना हुए। स्वागत से विदेशी मेहमान अभिभूत दिखे। कुछ देर वह कलाकारों के बीच भी रहे।
विज्ञापन
बुधवार सुबह विदेशी मेहमान इंडिगो की फ्लाइट से एयरपोर्ट पहुंचे। यहां तुलसी माला पहनाकर वाद्य यंत्रों से बेडु पाको बारमासा गीत बजाकर मेहमानों का स्वागत किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand : ट्रैकिंग के लिए आई थीं एलिजाबेथ, 23 साल यशोदा बन बच्चों को पाला, जर्मनी लौटीं तो रोया गांव
विज्ञापन
एसडीएम डोईवाला ने विदेशी मेहमानों को उत्तराखंड की संस्कृति के बारे में बताया। कड़ी सुरक्षा के बीच मेहमान नरेंद्रनगर के लिए रवाना हुए?