{"_id":"89f0a66e827f52e413a277bb8608329c","slug":"furore-for-gas-cylinder","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस एजेंसी की करतूत खुली तो मचा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस एजेंसी की करतूत खुली तो मचा हंगामा
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 01 Feb 2014 02:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरेलू गैस के लिए शुक्रवार दोपहर रेसकोर्स में जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने मामला शांत करा गैस का ट्रक वापस एजेंसी भिजवाया।
विज्ञापन
हंगामे के बाद पूर्ति विभाग के अफसरों ने अपने सामने गैस क्षेत्र में भिजवाई। वहीं गैस गोदाम पर भी लोगों ने गैस के लिए जमकर हंगामा किया। इस दौरान दो पक्षों में हाथापाई भी हो गई।
खुल गया खेल
शिवा गैस एजेंसी से गैस डिलीवरी का खेल शुक्रवार को रंगेहाथ पकड़ा गया। शुक्रवार को माजरीमाफी, नवादा, बद्रीपुर, शहर क्षेत्र में होम डिलिवरी का दिन था। मगर एजेंसी कर्मियों ने करनाल से आए ट्रक को रेसकोर्स की एक गली में पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विधायक हॉस्टल के पास गैस बंटने की सूचना पर लोग पहुंच गए, वहीं दूसरी ओर गैस के इंतजार में खड़े लोगों ने भी पहुंचकर हंगामा कर दिया।
हंगामें की सूचना पर पहुंची पुलिस
विधायक हॉस्टल के पास हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को शांत कराने की कोशिश की। पूर्ति निरीक्षक अजय रावत भी पहुंचे और बिना गोदाम में गए गैस बांटने को गलत बताया। लोगों ने एजेंसी कर्मियों को मौके पर ही घेर लिया।
विज्ञापन
इसके बाद ट्रक शास्त्री नगर स्थित गैस एजेंसी के गोदाम पर ले जाया गया। पूर्ति निरीक्षक ने अपने सामने क्षेत्र के लिए सिलेंडर छोटी गाड़ियों में भिजवाए।
हुई हाथापाई
इस बीच गोदाम पर भी कुछ लोग आ धमके। हंगामे के दौरान दो पक्षों में गैस के लिए हाथापाई होने लगी। मौजूद लोगों ने बीचबचाव कर लोगों को अलग कराया।
हंगामे के बाद मौके पर जिला पूर्ति विभाग के वरिष्ठ पूर्ति निरीक्षक आरएन भट्ट, विजय नैथानी भी पहुंचे। इस दौरान राहुल नेगी, पंकज रावत, विजय, शशांक, दीपक रावत, जयदीप, लकी, विनय कुमार, इरफान खान आदि मौजूद थे।
गैस के दाम बढ़े
तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर और डीजल के दाम में फिर बढ़ोतरी कर दी है। नॉन सब्सिडी सिलेंडर अब 1309 रुपये का मिलेगा, पहले इसकी कीमत 1308 रुपये थी। वहीं कामर्शियल सिलेंडर का दाम अब 2189 से एक रुपये बढ़कर 2190 रुपये हो गया है।
वहीं डीजल के दाम में 62 पैसे की वृद्धि हुई है। दून में डीजल का दाम अब 58.04 रुपये से बढ़कर 58.66 रुपये हो गया है।