फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   furore because of post on facebook

अब जाकर रामनगर में शांत हुई फेसबुक की 'आग'

Mon, 03 Mar 2014 09:03 AM IST
अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल) Updated Mon, 03 Mar 2014 09:03 AM IST
विज्ञापन
furore because of post on facebook

रामनगर में बवाल के बाद पुलिस अब फेसबुक पर धर्मस्थल की आपत्तिजनक फोटो टैग करने वाले गूलरघट्टी निवासी राजीव शर्मा पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


पढ़ें, सत्ता में आते ही रावत बने 'शक्तिमान', लेकिन अटके काम
विज्ञापन


वहीं जिन बाहरी लोगों ने दो बाइकें फूंक डाली, पुलिस की तीन गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया और पूरे शहर में दो दिन तक अराजकता फैलाई उनकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, तो क्या लोकसभा चुनाव के बाद होंगे पंचायत चुनाव

100 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में बलवा, लूटपाट, आगजनी और सरकारी संपत्ति नष्ट करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

एसपी सिटी और सीओ को भी बदले

furore because of post on facebook

रविवार को एसपी सिटी और सीओ को भी बदल दिया गया। पंकज भट्ट अब नए एसपी सिटी होंगे, जबकि मिथिलेश कुमार रामनगर के नए सीओ होंगे।

पढ़ें, बर्फ और बारिश से जम गया उत्तराखंड

नैनीताल में अब तक तैनात एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव को डिप्टी कमांडेंट आईआरबी तथा रामनगर में तैनात सीओ बचन सिंह राणा को सीओ भवाली बनाया गया है।

रविवार को संभल गया रामनगर का माहौल

furore because of post on facebook

इधर, दो दिन के बवाल के बाद रविवार को रामनगर का माहौल संभल गया। सुबह कोतवाली में अमन शांति कमेटी की बैठक हुई और फिर डीएम-एसएसपी की मौजूदगी में रैपिड एक्शन फोर्स ने शांति का फ्लैग मार्च निकाला।

पढ़ें, बर्फ और बारिश से जम गया उत्तराखंड

इसके बाद शहर से धारा 144 भी हटा दी गई। इसके बाद दुकानें खुल गईं और लोग खरीदारी को बाहर निकल आए।  हालांकि शहर में एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात है।

पढ़ें, यहां रागों संग मनता है रंगों का त्योहार

एसएसपी विम्मी सचदेवा का कहना है कि अराजक तत्वों की धरपकड़ के लिए टीम बनाई गई है। पुलिस फोटोग्राफी और वीडियो फुटेज से अराजक तत्वों की पहचान करने में लगी है।

बवाल मचाने वाले लोग हो गए भूमिगत

furore because of post on facebook

पुलिस कार्रवाई की भनक से बवाल मचाने वाले कुछ लोग भूमिगत हो गए हैं तो कई कानून के फंदे से बचने के लिए अपने आकाओं के चक्कर काटने लगे हैं।

पढ़ें, सत्ता में आते ही रावत बने 'शक्तिमान', लेकिन अटके काम

इधर, मामले में 15 अन्य लोगों ने भी पुलिस को अपनी संपत्ति के नुकसान की तहरीर दी है।  एसएसपी विम्मी सचदेवा ने बताया कि मामला कंट्रोल में कर लिया गया है।

आरएस फर्स्वाण को बनाया कोतवाल
कुछ समय पूर्व लालकुआं कोतवाली से सीबीसीआईडी देहरादून भेजे गए आरएस फर्स्वाण को फिर से कोतवाल बनाकर रामनगर भेजा गया है।

पढ़ें, तो क्‍या लोकसभा चुनाव के बाद होंगे पंचायत चुनाव

बवाल में रामनगर पुलिस की लापरवाही साफ तौर पर सामने आने के बाद कोतवाल बीएल विश्वकर्मा को हटा दिया गया था। इस मामले में छोटे स्तर के पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई होना निश्चित है।

पहली बार इतनी बड़ी सुरक्षा

furore because of post on facebook

रामनगर में अभी भी आठ प्लाटून पीएसी, दो प्लाटून रैपिड एक्शन फोर्स, आईआरबी के जवानों की तैनाती की गई है।

पढ़ें, सत्ता में आते ही रावत बने 'शक्तिमान', लेकिन अटके काम

साथ ही नैनीताल, ऊधमसिंहनगर के एसपी सिटी और सीओ के अलावा इंस्पेक्टरों, दरोगाओं की तैनाती की गई है। शहर के 16 हिस्सों सुरक्षाबल तैनात है।

पढ़ें, तो क्‍या लोकसभा चुनाव के बाद होंगे पंचायत चुनाव

उन्होंने बताया कि 16 पिकेटों के साथ नगर के धार्मिक स्थलों, रेलवे स्टेशन और बस स्टेशनों को भी लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed