फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   funeral of former MLAs will now be done with state honors Decisions During Uttarakhand Budget Session

Uttarakhand: पूर्व विधायकों की अंत्येष्टि अब राजकीय सम्मान से की जाएगी, मुख्यमंत्री धामी ने सदन में की घोषणा

Thu, 20 Feb 2025 10:41 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 20 Feb 2025 10:41 AM IST
सार

बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद ने इस बात पर चिंता जताई कि जो जनप्रतिनिधि पूरी उम्र समाजसेवा में लगाते हैं, उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होना चाहिए। उनके  अनुरोध पर सीएम ने पूर्व विधायकों की अंत्येष्टि अब राजकीय सम्मान से किए जाने की घोषणा की। 

विज्ञापन
funeral of former MLAs will now be done with state honors Decisions During Uttarakhand Budget Session
सीएम धामी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रदेश में पूर्व विधायकों और समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वालों की अंत्येष्टि अब पूर्ण राजकीय सम्मान से की जाएगी। बुधवार को सत्र के दौरान सदन के नेता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह घोषणा की। सदन की कार्यवाही के दौरान बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और पूर्व विधायक चंद्रशेखर को श्रद्धांजलि दे रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ज्वालापुर के पूर्व विधायक चंद्रशेखर भट्टे वाले की अंत्येष्टि में वह शामिल हुए थे। उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि जो जनप्रतिनिधि पूरी उम्र समाजसेवा में लगाते हैं, उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि इस संबंध में सदन से ही घोषणा की जाए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Land Law: 23 साल में कई बदलावों से गुजरता रहा उत्तराखंड का भू-कानून, जानें कैसा रहा इतिहास

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हाल ही में राज्य के कलाकार घन्ना भाई के योगदान को देखते हुए उनकी अंत्येष्टि राजकीय सम्मान के साथ हुई थी। उन्होंने सदन से घोषणा की कि सभी पूर्व विधायक और समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों की अंत्येष्टि राजकीय सम्मान से की जाएगी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed