फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Funding-nuisance-freeze-bank account-miscreants-identified

देहरादून: उपद्रव के लिए हुई थी फंडिंग, एक बैंक खाता फ्रीज, 10 उपद्रवी हुए चिन्हित

Wed, 15 Feb 2023 01:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Feb 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Funding-nuisance-freeze-bank account-miscreants-identified
बेरोजगारों के आंदोलन के दौरान उपद्रव करने वालों को फंडिंग भी की गई थी। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने एक संदिग्ध बैंक खाते को फ्रीज कर दिया है। जिसका यह खाता है वह दूसरे राज्य का रहने वाला है। जबकि, फोटो और वीडियो के आधार पर 10 पत्थरबाजों को चिन्हित कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार जल्द ही इनकी गिरफ्तारी भी की जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि नौ फरवरी को बेरोजगारों के आंदोलन में हुए उपद्रव की मुकदमे के बाद कई दिशाओं में जांच चल रही है। पुलिस के अनुसार आंदोलन में कुछ बाहरी तत्व शामिल हो गए थे। इन्होंने ही कुछ युवाओं को बहकाया और फिर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसके लिए विभिन्न माध्यमों से रिकॉर्ड की गई वीडियो से पुलिस ने कुछ संदिग्धों के फोटो बनवाए हैं। पुलिस कप्तान डीआईजी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि इन फोटो का पोस्टर बनवाकर शहर की गलियों में चिपकाए जाएंगे। ताकि, जल्द से जल्द पत्थर फेंकने वालों की पहचान हो सके। अभी तक सोशल मीडिया के माध्यम से 10 पत्थरबाजों की पहचान पुलिस ने कर ली है।
विज्ञापन


कप्तान ने बताया कि इस मामले में बात सामने आ रही है कि उपद्रवियों को फंडिंग भी की गई है। वर्तमान में भी उन्हें फंडिंग की जा रही है। ऐसे में पुलिस की एक टीम इस दिशा में भी जांच कर रही है। इसी क्रम में एक बैंक खाता नजर में आया था। इस बैंक खाते से कुछ रकम संदिग्ध पत्थरबाजों के खातों में ट्रांसफर की गई। एक साथ कई खातों में यह पैसा ट्रांसफर हुआ है। इस खाते को तत्काल प्रभाव से फ्रीज करा दिया गया है। कप्तान ने बताया कि अन्य खातों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
युवाओं को भड़काने वाले कोचिंग सेंटर संचालक भी हो रहे चिन्हित
शुरुआत से ही पुलिस को कुछ कोचिंग सेंटरों की भूमिका भी संदिग्ध लग रही है। जांच में सामने आया है कि कुछ कोचिंग सेंटर वालों ने अपने सोशल मीडिया ग्रुप पर मैसेज कर युवाओं की भीड़ को गांधी पार्क के सामने आने को कहा था। इन सब सोशल मीडिया ग्रुप और नंबरों की जांच भी की जा रही है। कई को चिन्हित भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed