{"_id":"651f0a1494410721b60391e6","slug":"fruit-seller-molests-girl-creates-ruckus-dehradun-news-c-5-1-drn1030-259878-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: समुदाय विशेष के फल विक्रेता ने युवती से की छेड़खानी, हिंदू संगठनों ने जमकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: समुदाय विशेष के फल विक्रेता ने युवती से की छेड़खानी, हिंदू संगठनों ने जमकर किया हंगामा
Fri, 06 Oct 2023 02:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 02:50 PM IST
सार
पटेलनगर थाना क्षेत्र की एक युवती निरंजपुर सब्जी के सामने सड़क से गुजर रही थी। इस दौरान मंडी के बाहर एक फल विक्रेता ने युवती से छेड़खानी कर दी।
विज्ञापन
दुकान में तोड़फोड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निरंजनपुर सब्जी मंडी के पास सड़क से गुजर रही एक युवती से समुदाय विशेष के युवक ने छेड़खानी कर दी। युवती ने इसकी जानकारी परिजनों को दी तो बड़ी संख्या में परिजन और हिंदू संगठनों के लोग मौके पर पहुंचे और हंगामा कर दिया। पटेलनगर और क्लेमेंटटाउन पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शाम को पटेलनगर थाना क्षेत्र की एक युवती निरंजपुर सब्जी के सामने सड़क से गुजर रही थी। इस दौरान मंडी के बाहर एक फल विक्रेता ने युवती से छेड़खानी कर दी। उस पर गंदे कमेंट किए। इसके बाद युवती अपने घर पहुंची और यह बात परिजनों को बता दी। इससे गुस्साए परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने वहां हंगामा शुरू कर दिया। आरोपी फल विक्रेता की दुकान में जमकर तोड़फोड़ हुई। आसपास लगी ठेलियां भी पलट दी।
विज्ञापन
हरिद्वार: नाबालिग छात्रा को होटल लेजाकर सहपाठी ने की हैवानियत, विरोध करने पर दी मुंह बंद रखने की धमकी
विज्ञापन
सूचना पर हिंदू संगठनों के लोग भी मौके पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। कोतवाली पटेलनगर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हंगामा शांत करने का प्रयास किया। हंगामा बढ़ता देख क्लेमेंटटाउन से भी पुलिस को मौके पर बुलाया गया। बाद में आरोपी युवक को हिरासत में लेने के बाद और पुलिस के समझाने के बाद हंगामा शांत हुआ। कोतवाली इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पहले भी आरोपी ने की थी युवती से छेड़खानी
बताया जा रहा है कि आरोपी युवक कई दिनों से युवती को परेशान कर रहा था। वह उसे धमकी दे रहा था, लेकिन युवती चुप रही। बृहस्पतिवार को जब दुकान के सामने आरोपी ने छेड़खानी की तो युवती ने परिजनों को अवगत कराया।