फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fruit prices fell 15 percent

सेब, अनार, नाशपाती के भाव 15 प्रतिशत तक गिरे

Wed, 07 Aug 2013 04:49 PM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Wed, 07 Aug 2013 04:49 PM IST
विज्ञापन
fruit prices fell 15 percent

अगर आप भी फल खाकर सेहत बनाने के इच्छुक हैं तो यह वक्त आपके लिए मुफीद हैं। सेब, अनार, नाशपाती जैसे फल पहले के मुकाबले सस्ते हो गए हैं। तकरीबन महीने भर पहले के दामों से तुलना करें तो इनके भाव में लगभग 15 प्रतिशत तक की गिरावट है। लगातार महंगी हो रही सब्जियों के बीच फलों के लुढ़कते भाव ग्राहकों को राहत प्रदान कर रहे हैं।

विज्ञापन


दून में सेब की लोकल सप्लाई ज्यादा है। वह यहां चकराता, त्यूनी आदि जगहों से पहुंचता है। हिमाचल के हरसिल से भी सेब की आमद होती है। नाशपाती भी इन्हीं जगहों से चलकर राजधानी पहुंचती है। वहीं केले और अनार की सप्लाई पूरी तरह महाराष्ट्र पर निर्भर है।
विज्ञापन


आम की कम हुई फसल, भाव चढ़े
जहां मानसूनी सीजन में अन्य फल सस्ते हुए हैं, वहीं आम के भाव चढ़े हुए हैं। दरअसल, फसल कम रह जाने से ठीक-ठाक मात्रा में केवल चौसा पहुंच रहा है। सप्लाई सहारनपुर, बिजनौर से ज्यादा है। लंगड़ा बेहद कम है, लिहाजा इनके रेट ज्यादा हैं। यह 30-35 रुपये प्रति किलो था, जो अब 40-50 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वक्त कारोबार थोड़ा ठंडा
बारिश की वजह से इस वक्त कारोबार थोड़ा ठंडा पड़ा है। सुबह मंडी पहुंचने वाले ग्राहक नदारद हैं। स्टाक निकालने में परेशानी हो रही है।
- अनिल अदलखा, निरंजनपुर मंडी स्थित फलों के थोक कारोबारी

यह हैं फलों के थोक भाव
सेब---------60-70
केला--------20-25
अनार-------60-70
नाशपाती-----40-45
(निरंजनपुर मंडी के थोक भाव)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed