{"_id":"59b142374f1c1bf87f8b4b2f","slug":"fruad-with-pilgrims-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ जा रहे तीर्थयात्रियों से अवैध वसूली, सामने आया ठगी का नया चेहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ जा रहे तीर्थयात्रियों से अवैध वसूली, सामने आया ठगी का नया चेहरा
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर
Updated Thu, 07 Sep 2017 06:27 PM IST
विज्ञापन
pilgrims in uttarakhand
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ जा रहे तीर्थयात्रियों से अवैध वसूली की जा रही है। भूस्खलन के चलते रास्ते बंद होने से तीर्थयात्रीगण लोकल वाहनों में सवारी करने को मजबूर हैं, ऐसे में वे ही उनसे ठगी करके मोटी रकम वसूल रहे हैं। कैसे, जानिए इस पड़ताल में...
विज्ञापन
इन दिनों बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में बार-बार बंद हो रहा है, जिससे तीर्थयात्री अपने वाहनों को लामबगड़ में ही छोड़कर तीन किलोमीटर तक पैदल चलने के बाद लामबगड़ बाजार पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
यहां खड़े अधिकांश वाहन बदरीनाथ तक जाने के लिए बुकिंग के लिए 1000 से 1200 रुपये ले रहे हैं, जबकि यहां बुकिंग के 600 रुपये निर्धारित है। किराया भी मनमाना लिया जा रहा है।
विज्ञापन
टैक्सी यूनियन अध्यक्ष तीजेंद्र चौहान का कहना है कि कुछ वाहन चालकों की ओर से मनमाना किराया वसूलने की शिकायतें मिली थी, जिसके बाद चालकों को हिदायत दी गई थी। बाहरी क्षेत्र के वाहन चालक तीर्थयात्रियों से अधिक किराया वसूल रहे थे, जिन्हें हटा दिया गया था।
इधर, बदरीनाथ थानाध्यक्ष दीपक रावत का कहना है कि तीर्थयात्रियों की ओर से अधिक किराया वसूलने की शिकायत पर संबंधित वाहन को सीज कर दिया जाएगा।