फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   from e governance to m governance.

‘E’ गर्वनेंस पुरानी बात, ‘M’ गवर्नेंस की ओर बढ़ा उत्तराखंड

Sat, 13 Jun 2015 12:49 PM IST
अरुणेश पठानिया/अमर उजाला, देहरादून
अरुणेश पठानिया/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 13 Jun 2015 12:49 PM IST
विज्ञापन
from e governance to m governance.
उत्तराखंड सूचना प्रौद्योगिकी की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। ई गवर्नेंस के सिद्धांत को अब एम (मोबाइल) गवर्नेंस की दिशा में आगे बढ़ाया जा रहा है। गांवों तक 100 एमबीपीएस की स्पीड का ब्राडबैंड पहुंच रहा है।
विज्ञापन


हरिद्वार का पंजनहेड़ी गांव उत्तर भारत का पहला डिजिटल गांव बन गया है। इसके साथ ही हरिद्वार के घाटों से लेकर मुख्य पर्यटन स्थलों में वाई फाई जोन विकसित करने की अब तैयारी है। 6 गांव पर एक कामन सर्विस सेंटर से आनलाइन प्रमाण पत्र मिल रहे हैं।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय से जुड़ रहे गांव
‘ई गवर्नेंस से एम गवर्नेंस की ओर’ के थीम पर 27 जून को आयोजित हो रही ई उत्तराखंड कार्यशाला में सभी राज्यों और केंद्र से अधिकारी और विशेषज्ञों आ रहे हैं। बीते एक साल से प्रदेश के गांवों को सीधा जिला मुख्यालय से ऑप्टिकल फाइबर के माध्यम से जोड़ने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य अपना डाटा सेंटर भवन भी बना चुका है, जिससे अब सुरक्षित डाटा बैंक बनाया जा सकता है। स्टेट एरिया वाइड नेटवर्क (स्वान) का जाल पूरे प्रदेश में बिछ चुका है, जिससे कुछ विभाग तो जुड़ गए हैं, लेकिन अभी बहुत से जुड़ने बाकी हैं।


95 ब्लॉक होंगे इंटरनेट से लैस
ई डिस्ट्रक्ट योजना हाल ही में राज्य सरकार ने प्रदेश में शुरू की है, लेकिन उसका विस्तारीकरण होना बाकी है। अगले चार से पांच वर्ष में प्रदेश के 95 ब्लाकों के गांव ऑप्टिकल फाइबर से जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed