फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Friends had murdered a young man by hitting him on the head with a stick for four thousand rupees.

Dehradun News: चार हजार रुपये के लिए दोस्तों ने सिर पर डंडा मारकर की थी युवक की हत्या

Fri, 13 Oct 2023 12:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Friends had murdered a young man by hitting him on the head with a stick for four thousand rupees.

विज्ञापन
I- बिंदाल नदी में लालपुल के नीचे मिला था अमेठी के युवक का शव, भाई दर्ज कराया था हत्या का मुकदमा
I

I
I

I- पुलिस ने तीन आरोपियों में से एक को किया गिरफ्तार, अलग-अलग मामलों में जेल में हैं दो आरोपीI



केवल चार हजार रुपये के लिए अमेठी के युवक की उसके तीन साथियों ने सिर पर डंडा मारकर हत्या कर दी थी। तीन दिन तक शव को घर में रखा गया और इसके बाद उसे बिंदाल नदी में लालपुल के नीचे फेंक दिया। शव ठिकाने लगाने के लिए आरोपियों ने स्कूटर भी चोरी किया था। इनमें से एक आरोपी स्कूटर चोरी और दूसरा नशा तस्करी में जेल में है। जबकि, तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि 30 सितंबर को लालपुल के नीचे एक युवक का छह से सात दिन पुराना शव बरामद हुआ था। मृतक के भाई ने शिव कुमार उर्फ बब्बू पुत्र नकछेंद, ग्राम गढा, पोस्ट दुलारी नगर, थाना कमलरौली अमेठी उत्तर प्रदेश के रूप पहचान की। शिव कुमार यहां पर मार्केटिंग का काम करता था। पुलिस लगातार जांच कर रही थी। इस बीच मोबाइल लोकेशन के आधार पर बृहस्पतिवार को आशीष उर्फ पप्पू निवासी नगर निगम कॉम्प्लेक्स को गिरफ्तार कर लिया। शिव कुमार का मोबाइल आशीष के पास ही था।
विज्ञापन


आशीष ने बताया कि उसकी शिवकुमार से अच्छी दोस्ती थी। गत 25 सितंबर को शिव कुमार उसके साथ आढ़त बाजार में ऋषभ गुप्ता के घर पर गया था। वहां पर शुभम उर्फ खस्ता निवासी लक्खीबाग भी मौजूद था। तीनों ने शराब पी और आपस में बात करने लगे। आशीष को पता चला कि शिव कुमार के पास चार हजार रुपये हैं। इन्हीं रुपयों को लेने के लिए आशीष जिद करने लगा। इसी बात को लेकर तीनों में झगड़ा हो गया। आरोपियों ने आव देखा न ताव शिव कुमार के सिर पर डंडा मार दिया। इससे शिव कुमार वहीं गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन








Iतीन दिन तक घर में रखा शव, दुर्गंध आने पर फेंकाI

आरोपियों ने देखा कि शिव कुमार मर चुका है तो वे घबरा गए। आरोपियों ने लाश को ऋषभ के घर पर ही छोड़ दिया। तीन दिनों तक शव वहीं रहा, दुर्गंध आने लगी तो उन्होंने शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। इसके लिए ऋषभ ने एक स्कूटर चोरी कर लिया। गत 27 सितंबर को लाश को कंबल में लपेटकर स्कूटर पर रखा और लालपुल से नीचे गिरा दिया। उनके स्कूटर का आना-जाना भी सीसीटीवी कैमरा में कैद हुआ।




------------------------------------------------



Iखुद आ गया चौकी, साहब गलती हो गई स्कूटर चोरी कर लियाI



एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इनमें से ऋषभ गुप्ता को जब पता चला कि पुलिस मामले की छानबीन कर सकती है तो उसने जेल जाने की योजना बना ली। ऋषभ 30 सितंबर की शाम को ही लक्खीबाग चौकी पहुंच गया और उसने स्कूटर चोरी करने का जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया। इसके बाद अगले दिन शुभम उर्फ खस्ता भी नशा तस्करी के आरोप में पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed