फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fresh advisory issued to save elephants from train accident

देहरादून: हाथियों को ट्रेन दुर्घटना से बचाने के लिए नए सिरे से एडवाइजरी जारी

Thu, 19 Aug 2021 11:22 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 19 Aug 2021 11:22 AM IST
सार

टाइगर रिजर्व निदेशक डीके सिंह ने अधीनस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों को हिदायत दी है कि वे यह सुनिश्चित कराएं कि हाथी किसी भी सूरत में रेलवे लाइनों के आसपास न आने पाए।

विज्ञापन
Fresh advisory issued to save elephants from train accident
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

लालकुआं में ट्रेन की चपेट में आकर दो हाथियों की दुखद मौत के बाद राजाजी टाइगर रिजर्व के अधिकारी भी हाथियों की सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गए हैं। टाइगर रिजर्व निदेशक की ओर से नए सिरे से एडवाइजरी जारी की गई है। इसमें हाथियों की सुरक्षा को लेकर हर संभव कदम उठाने की बात कही गई है।

विज्ञापन


टाइगर रिजर्व निदेशक डीके सिंह ने अधीनस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों को हिदायत दी है कि वे यह सुनिश्चित कराएं कि हाथी किसी भी सूरत में रेलवे लाइनों के आसपास न आने पाए। हाथियों को रेलवे लाइन के पास आने से रोकने को लेकर डोईवाला से लेकर मोतीचूर हरिद्वार तक पटरियों के आसपास गश्त तेज करने के दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


टाइगर रिजर्व के उन क्षेत्रों में जहां हाथी प्राय: रेलवे लाइनों की तरफ आ जाते हैं वहां चौबीसों घंटे कड़ी निगरानी की बात कही गई है। इतना ही नहीं टाइगर रिजर्व निदेशक ने रेलवे अधिकारियों को पत्र लिखकर इस बात का भी अनुरोध किया है कि देहरादून से हरिद्वार के बीच ट्रेनों को निर्धारित गति सीमा में ही संचालित किया जाए। ताकि, हाथियों के साथ किसी प्रकार का हादसा ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले दो दशक के भीतर राजाजी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में 35 से अधिक हाथी ट्रेन की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं। हाथियों के साथ ट्रेन से होने वाले हादसों को रोका जा सके, इसे लेकर रेलवे और टाइगर रिजर्व प्रशासन के अधिकारियों के बीच न सिर्फ कई दौर की वार्ता हो चुकी है, वरन कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जाने को लेकर समझौते भी हुए हैं। इसमें देहरादून से हरिद्वार तक ट्रेनों को अधिकतम 35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलाए जाने का प्रावधान शामिल है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed