फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Traffic Freeze zone will be made for Ghantaghar-Parade Ground area Vikram

Dehradun Traffic: न बेतरतीब दौडेंगे वाहन, न ही जलेगा ईंधन... अब इस योजना पर होगा काम

Thu, 14 Dec 2023 01:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 14 Dec 2023 01:29 PM IST
सार

शहर के पांच प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव सबसे अधिक है। ये पांचों मार्ग घंटाघर और परेड ग्राउंड से होकर गुजरते हैं। सर्वे की रिपोर्ट के बाद यह पाया गया कि इन रूटों पर यातायात का भार अधिक होने के कारण लगातार जाम की समस्या बनी रहती है।

विज्ञापन
Dehradun Traffic Freeze zone will be made for Ghantaghar-Parade Ground area Vikram
आईएसबीटी पर खड़े विक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वायु प्रदूषण और यातायात के दबाव को कम करने के लिए शहर के सबसे व्यस्त इलाके घंटाघर और परेड ग्राउंड क्षेत्र में विक्रमों का संचालन नहीं किया जा सकेगा। घंटाघर और परेड ग्राउंड को विक्रम के लिए फ्रीज जोन घोषित किया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। 23 दिसंबर को आरटीए की होने वाली बैठक में इसके लिए प्रस्ताव पेश किया जाएगा। मंजूरी मिलते ही यह पाबंदी लागू हो जाएगी।

विज्ञापन


आरटीओ सुनील शर्मा ने बताया कि शहर के पांच प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव सबसे अधिक है। ये पांचों मार्ग घंटाघर और परेड ग्राउंड से होकर गुजरते हैं। सर्वे की रिपोर्ट के बाद यह पाया गया कि इन रूटों पर यातायात का भार अधिक होने के कारण लगातार जाम की समस्या बनी रहती है। विक्रम और टेंपो का अनियमित व अनियंत्रित संचालन इस जाम को और बढ़ा देता है। इससे पूर्व परिवहन विभाग देहरादून शहर के 25 किमी अर्धव्यास का ठेका परमिट जारी कर विक्रमों को शहर के बाहरी रूटों पर संचालन का मौका दे चुका है, लेकिन विक्रम संचालक शहर के कुछ मार्ग विशेष पर ही वाहन संचालित कर रहे हैं।
विज्ञापन


विक्रमों के मुख्य चौराहों पर सवारियों को उतारने व चढ़ाने के कारण यातायात बाधित हो रहा है। इसीलिए प्रस्ताव बनाया गया है कि घंटाघर और परेड ग्राउंड क्षेत्र को विक्रमों के लिए फ्रीज जोन घोषित किया जाएगा। घंटाघर और परेड ग्राउंड से पहले ही विक्रमों के लिए रूटवार अंतिम स्टापेज तय कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह होगी विक्रमों की लक्ष्मणरेखा
- आईएसबीटी-घंटाघर मार्ग एवं बल्लीवाला-सहारनपुर चौक-घंटाघर मार्ग पर रेलवे स्टेशन से आगे विक्रम प्रतिबंधित रहेंगे।
- रिस्पना पुल से परेड ग्राउंड मार्ग पर बुद्धाचौक-प्रिंस चौक से आगे विक्रम नहीं जा सकेंगे।
- सहस्त्रधारा-परेड ग्राउंड एवं रायपुर-परेड ग्राउंड मार्ग पर सर्वे चौक से विक्रमों का संचालन नहीं हो सकेगा।
- राजपुर-घंटाघर मार्ग पर एस्लेहॉल से आगे विक्रम नहीं चलाए जा सकेंगे।
- प्रेमनगर-बल्लूपुर मार्ग पर प्रभात सिनेमा के आगे विक्रमों का संचालन करने पर रोक रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed