फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   free treatment of serious diseases in uttarakhand.

अब उत्तराखंड सरकार करेगी बड़ी बीमारियों का फ्री इलाज

Thu, 03 Mar 2016 03:35 PM IST
अनिल चन्दोला/ अमर उजाला, देहरादून
अनिल चन्दोला/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 03 Mar 2016 03:35 PM IST
विज्ञापन
free treatment of serious diseases in uttarakhand.

उत्तराखंड के 14 लाख से अधिक परिवारों के लिए खुशखबरी है। पौने दो लाख के बीमा कवर वाली संशोधित मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी को 1101 रुपये प्रीमियम पर टेंडर मिल गया है।

विज्ञापन


योजना के तहत सरकार तमाम छोटी-बड़ी बीमारियों के निशुल्क उपचार के साथ ही कई गंभीर बीमारियों में भी मदद करेगी। ऐसी बीमारियों के उपचार में पौने दो लाख रुपये तक का खर्च सरकार वहन करेगी।
विज्ञापन


शेष रकम का भुगतान मरीज को करना होगा। एक अप्रैल से संशोधित योजना लागू होगी। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना (एमएसबीवाई) के तहत अभी तक लोगों को 50 हजार रुपये का बीमा कवर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अप्रैल से संशोधित बीमा योजना लागू होने जा रही है, जिसमें पौने दो लाख रुपये तक का बीमा कवर मिल सकेगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अगले कुछ दिनों में संशोधित योजना के लिए बीमा कंपनी से करार हो जाएगा।

14 लाख परिवारों को लाभ देने की योजना

free treatment of serious diseases in uttarakhand.

योजना के तहत अभी 0 लाख 74 हजार परिवारों को लाभ मिल रहा है। हालांकि, एक अप्रैल से लागू होने वाली योजना के तहत 14 लाख परिवारों को लाभ देने की योजना है।

नए लाभार्थियों को योजना से जुड़ने के लिए एक अप्रैल से अगले छह माह तक का समय दिया जाएगा। योजना में ओपन हार्ट सर्जरी, एंजियोप्लास्टी समेत किडनी और लिवर ट्रांसप्लांट की सुविधा भी जोड़ी जाएगी। इसके लिए प्रदेश से बाहर के अस्पतालों को भी जोड़ा जाएगा। आयकर दाता, सरकारी कर्मचारी, पेंशनर योजना के दायरे से बाहर हैं।

कम क्लेम पर वापस देना होगा पैसा
करार की शर्तों के अनुसार टेंडर लेने वाली कंपनी अगर प्रीमियम की कुल धनराशि के 80 फीसदी से कम रकम क्लेम करेगी तो उसे बाकी पैसे का 90 फीसदी सरकार को वापस करना होगा। लेकिन प्रीमियम से ज्यादा क्लेम पर सरकार कंपनी को अतिरिक्त पैसे नहीं देगी।

योजना के लिए टेंडर प्रक्रिया हो गई है। जल्द नई कंपनी से करार हो जाएगा। योजना का अधिक से अधिक लोगों को फायदा मिले, इसलिए नए प्रावधान जोड़े गए हैं।
- डा. प्रेमलाल, नोडल अधिकारी, एमएसबीवाई

संशोधित योजना में किडनी और लिवर ट्रांसप्लांट भी जोड़ा गया है। सरकार ने साल के बीच में अन्य बीमारियों को भी शामिल करने की शर्त रखी है।
- संजय जोशी, नोडल अधिकारी एमएसबीवाई, यूनाइटेड इंश्योरेंस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed