फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Free treatment of rupees 5 lakh for retired employee in Uttarakhand

खुशखबरी: अब रिटायर्ड कर्मचारियों को भी मिलेगा 5 लाख का मुफ्त इलाज, सरकार देने जा रही यह बड़ी सुविधा

Mon, 17 Sep 2018 07:32 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 17 Sep 2018 07:32 AM IST
विज्ञापन
Free treatment of rupees 5 lakh for retired employee in Uttarakhand
hospital

उत्तराखंड राज्य में अटल आयुष्मान योजना को चलाने के लिए सरकार ने शासनादेश जारी कर दिए हैं। ये योजना ट्रस्ट मोड़ पर चालू होगी। इसके लिए सोसायटी का रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा। वहीं पूर्व में चल रही मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा एवं यू-हेल्थ योजना को आयुष्मान में समायोजित किया जाएगा।

विज्ञापन


अब प्रदेश के लाखों परिवारों को आयुष्मान योजना के तहत ही पांच लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। साथ ही प्रदेश में सरकारी सेवा में कार्यरत और सेवानिवृत्त कर्मचारियों व उनके परिवार भी योजना में कवर होंगे। इस संबंध में अपर सचिव चिकित्सा अरूणेंद्र सिंह चौहान की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


सरकार आयुष्मान योजना में प्रदेश के सभी राजकीय सेवाओं में कार्यरत व सेवानिवृत्त कर्मचारियों को चिकित्सा उपचार सुरक्षा उपलब्ध कराएगी। इसके लिए यह भी शर्त रखी गई कि कार्मिक दो समान प्रकार की योजना का लाभ नहीं ले रहा हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष्मान योजना में 1350 पैकेज दरें चयनित

Free treatment of rupees 5 lakh for retired employee in Uttarakhand
demo pic

हालांकि कर्मचारी राज्य बीमा, केंद्रीय कार्मिकों के लिए मान्य बीमा, ईसीएचएस में चिकित्सा लाभ लेने वाले कार्मिक आयुष्मान योजना में कवर नहीं होंगे। लाभार्थियों की पहचान के लिए वर्ष 2012 की मतदाता सूची, राशन कार्ड से भी डाटा तैयार किया जाएगा। 


आयुष्मान योजना में 1350 पैकेज दरें चयनित
अटल आयुष्मान योजना में कुल 1350 पैकेज दरें चयनित की गई। इसमें ह्दय रोग से संबंधित 130 पैकेज, नेत्र रोग के 42, ईएनटी के 94, हड्डी रोग के 114, मूत्र रोग के 161, महिला रोग के 73,  शल्य रोग के 253, न्यूरो सर्जरी, न्यूरो रेडियोलॉजी एवं प्लास्टिक सर्जरी, जलने के 115, दंत रोग के 9, बाल रोग के 156, मेडिकल के 70, कैंसर के 112 व अन्य 21 पैकेज दरों को योजना में शामिल किया गया। पर्वतीय क्षेत्रों के चिकित्सालयों में निर्धारित पैकेज दर में 10 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी कर प्रतिपूर्ति की जाएगी। 

योजना की मॉनीटरिंग के लिए बनेगी द्विस्तरीय समिति

Free treatment of rupees 5 lakh for retired employee in Uttarakhand
आयुष्मान भारत योजना 2018

योजना की मॉनीटरिंग के लिए बनेगी द्विस्तरीय समिति
योजना को ट्रस्ट मोड़ पर चलाने करने के लिए सोसायटी का पंजीकरण कराया जाएगा। सोसायटी के संचालन को द्विस्तरीय समिति गठित होगी। योजना के क्रियान्वयन में दिशा निर्देश के लिए प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में गर्वनिंग बॉडी शीर्ष संस्था के रूप में काम करेगी। जबकि कार्यकारिणी समिति योजना का संचालन सुनिश्चित करेगी। सोसायटी की ओर से योजना राज्य हेल्थ एजेंसी(एसएचए) के सहयोग से चलाई जाएगी।

आयुष्मान मित्रों की होगी तैनाती
योजना के लिए राजकीय चिकित्सालयों में आयुष्मान मित्रों को तैनात किया जाएगा। इनका मुख्य काम योजना के तहत भर्ती मरीजों का सहयोग व क्लेम प्रक्रिया में मदद करना होगा। आयुष्मान मित्रों को प्रति माह पांच हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। इसके साथ ही मरीज की क्लेम प्रक्रिया पूरी करने पर 50 रुपये प्रति मरीज प्रोत्साहन अलग से मिलेगा। प्रदेश के सभी जिला अस्पताल, उप जिला चिकित्सालय, बेस चिकित्सालय, संयुक्त चिकित्सालय, राजकीय मेडिकल कॉलेज, सीएचसी, पीएचसी स्तर पर आयुष्मान मित्र रखे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed