फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   free tour for elderly people of chardham.

25 हजार बुजुर्ग मुफ्त में जाएंगे चारधाम

Thu, 26 Feb 2015 10:27 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 26 Feb 2015 10:27 AM IST
विज्ञापन
free tour for elderly people of chardham.

पिछले साल उत्तराखंड के बुजुर्गों के लिए शुरू की गई नि:शुल्क चारधाम यात्रा भले ही परवान न चढ़ी हो लेकिन इस साल सरकार ने इसके पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


सरकार ने इस यात्रा सीजन 25 हजार बुजुर्गों को चारधाम यात्रा कराने का लक्ष्य रखा है। मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ योजना के तहत 65 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग प्रदेश के चारों धाम में से किसी भी एक धाम की निशुल्क यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बुधवार को बीजापुर गेस्ट हाउस में पर्यटन विभाग व जीएमवीएन के अधिकारियों के साथ बैठक में निर्देश दिए कि बुजुर्गों को सरकार की ओर से यात्रा केवल औपचारिकता न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुजुर्गों को यात्रा के दौरान सम्मान का अनुभव हो। इसके लिए बेहतर सुविधाजनक बसों का प्रबंध किया जाए। यदि आवश्यकता हो तो जीएमवीएन निजी बसों को अनुबंध पर ले सकता है। मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ योजना के प्रबंध में लगने वाले अधिकारी व कर्मचारी व्यवहार कुशल हों।

सीएम ने प्रमुख सचिव डा. उमाकांत पंवार को निर्देश दिए कि मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ योजना की बेहतर तैयारी के लिए जिलाधिकारियों से समन्वय करें। बुजुर्ग दंपति यात्रा के लिए आवेदन करते हैं और किसी एक की ही उम्र 65 वर्ष से अधिक है तो भी पति व पत्नी दोनों को सरकार की ओर से निशुल्क यात्रा कराई जाए।


सीएम ने 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग द्वारा अपने साथ सहायक ले जाने पर सहायक पर भी 50 प्रतिशत रियायत दिए जाने के निर्देश दिए। आवेदकों का चयन पहले आओ पहले पाओ  के आधार पर किया जाए। बैठक में पर्यटन मंत्री दिनेश धनै, एमडी जीएमवीएन सी रविशंकर मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed