{"_id":"daef217d6ff5b30d5abc055886be7899","slug":"free-time-for-convincing-on-doordarshan","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूरदर्शन एवं आकाशवाणी पर फ्री में चमकेंगे नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूरदर्शन एवं आकाशवाणी पर फ्री में चमकेंगे नेता
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 18 Apr 2014 04:01 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों के प्रभाव क्षेत्र व पिछले लोकसभा चुनाव में मिले मत प्रतिशत के आधार पर लोकसभा चुनाव के लिए दूरदर्शन व आकाशवाणी के लिए समय तय कर दिया है।
विज्ञापन
जितना चाहे उतना खर्च कर सकती है समय
चूंकि कांग्रेस का जनाधार ज्यादा प्रदेशों में है इसलिए उसे 285 मिनट का निशुल्क समय मिला। जबकि भाजपा का क्षेत्र कम है इसलिए उसे 210 मिनट पर संतोष करना पड़ा। इस समय को पार्टी जिस क्षेत्र में जितना चाहे उतना खर्च कर सकती है।
विज्ञापन
हालांकि राष्ट्रीय दलों में उत्तराखंड के लिए आकाशवाणी नजीबाबाद को बसपा और भाजपा ने ही 5-5 मिनट का समय देने का आग्रह किया है। कांग्रेस को सर्वाधिक 285 मिनट का समय मिला है।
विज्ञापन
इसके बाद भाजपा को 210 मिनट और बसपा को देश भर के लिए 115 मिनट का समय दिया गया है।
इन्हें मिला इतना समय
राजनीतिक दलों के साथ बैठक में सीईओ राधा रतूड़ी ने बताया कि सीपीआई को 80-80 मिनट, सीपीआई (एम) को 110-110 मिनट, एनसीपी को 80-80 मिनट का समय दूरदर्शन एवं आकाशवाणी के लिए मिले हैं।
बैठक में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुरेंद्र कुमार, बसपा के डा.राजेश पाल, सीपीआई के अशोक शर्मा, सीपीआई (एम) से बच्ची राम कौशल, भाजपा के विनय गोयल मौजूद रहे।
इसके अलावा ज्वाइंट सीईओ सौजन्या के अलावा दूरदर्शन देहरादून के पीएस रावत और आकाशवाणी नजीबाबाद के विभूति भट्ट भी उपस्थित थे।