फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   free Neuro Clinic Services starts in Rishikesh.

Coronavirus Lockdown: ऋषिकेश में शुरू हुई निशुल्क न्यूरो क्लिनिक सेवा, यहां मिलाएं फोन

Wed, 15 Apr 2020 12:17 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Wed, 15 Apr 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
free Neuro Clinic Services starts in Rishikesh.
- फोटो : फाइल फोटो

कोरोना वायरस के संकट के बीच हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट की ओर से ऋषिकेश में मुफ्त न्यूरो क्लीनिक सेवा शुरू की गई है। इससे न्यूरो की समस्या से पीड़ित मरीजों को निशुल्क जांच और परामर्श का लाभ मिल सकेगा।

विज्ञापन


स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के मीडिया एवं पब्लिसिटी विभागाध्यक्ष डॉ रोमिल भटकोटी ने कहा कि लॉक डाउन के चलते न्यूरो संबंधित बीमारी से पीड़ित हर किसी का अस्पताल पहुंचना संभव नहीं है। इसलिए हिमालयन हॉस्पिटल ने ऋषिकेश में कोयलघाटी स्थित हिमालयन सेटेलाइट क्लिनिक में निशुल्क न्यूरो जांच सेवा शुरू की है।
विज्ञापन


इसमें हॉस्पिटल के न्यूरो विभागाध्यक्ष डॉ. रंजीत कुमार रोजाना सुबह आठ से 11 बजे तक जांच करने के साथ परामर्श देंगे। डॉ. रंजीत कुमार ने बताया कि न्यूरो से संबंधित परेशानी जैसे सिरदर्द, सिर में चोट, मिर्गी का दौरा, रीढ़ की हड्डी में चोट, गर्दन दर्द, कमर दर्द, हाथ पैर में दर्द एवं झनझनाहट, ब्रेन ट्यूमर, स्पाइन ट्यूमर, लकवा जैसी समस्या हो तो इस निशुल्क सेवा का लाभ ले सकते हैं। इसके अलावा वीडियो कॉन्फ्रेंस, फोन एवं व्हाट्सएप के माध्यम से 9631841202-7017180794 नंबर पर प्रतिदिन सम्पर्क कर परामर्श ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed