फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Free medical treatment without limit for government employees and pensioners

सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर, गंभीर बीमारियों के लिए बिना लिमिट मिलेगा फ्री इलाज

Tue, 18 Dec 2018 05:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 18 Dec 2018 05:00 AM IST
विज्ञापन
Free medical treatment without limit for government employees and pensioners
Doctor - फोटो : demo pic

अटल आयुष्मान योजना में प्रदेश के तीन लाख कर्मचारियों व पेंशनरों को निशुल्क कैशलेस इलाज की सुविधा के लिए प्रतिमाह अंशदान देना होगा। योजना में राजकीय सेवा में कार्यरत कार्मिकों व पेंशनरों को इलाज के लिए कोई व्यय सीमा नहीं होगा।

विज्ञापन


बड़ी बीमारी का इलाज करने पर जितना भी खर्च आएगा, उसका भुगतान योजना से किया जाएगा। 25 दिसंबर से कर्मचारियों व पेंशनरों के भर्ती होने पर आयुष्मान योजना में निशुल्क इलाज की सुविधा मिलेगी। वहीं डाइग्नोस्टिक व अन्य जांच कराने की सुविधा एक माह के भीतर शुरू हो जाएगी। 
विज्ञापन


राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद् व उत्तराखंड कार्मिक शिक्षक आउटसोर्स मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारियों व पेंशनरों के लिए आयुष्मान योजना लागू करने के लिए अपर सचिव एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक युगल किशोर पंत से मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष्मान योजना के सहायक निदेशक डा. अमितेश कुमार ने बताया कि राजकीय सेवा में कार्यरत कर्मचारियों व पेंशनरों को योजना में निशुल्क इलाज की सुविधा लेने के लिए प्रति माह अंशदान देना होगा।

कार्यरत कार्मिक पदों के लिए श्रेणीवार प्रति माह अंशदान निर्धारित किया गया। सेवानिवृत्त पेंशनरों के लिए एक समान अंशदान रखा है। कर्मचारियों व पेंशनरों को योजना में इलाज कराने पर असीमित व्यय की सुविधा रहेगी।

कर्मचारियों के आश्रित को योजना में निशुल्क इलाज मिलेगा। जबकि अन्य लोगों को योजना में पांच लाख तक ही निशुल्क इलाज की सुविधा है। अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को अवगत कराया कि कर्मचारियों व उनके परिवार का डाटा कोषागार व आहरण वितरण अधिकारियों से एकत्रित किया जा रहा है।

उधर, कर्मचारी संयुक्त परिषद् व मोर्चा ने चेतावनी दी कि 25 दिसंबर से योजना शुरू नहीं की गई तो जनवरी से कर्मचारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रतिनिधिमंडल में परिषद् अध्यक्ष ठाकुर प्रहलाद सिंह, प्रदीप कोहली, नंद किशोर त्रिपाठी, शक्ति प्रसाद भट्ट, अंजू बडोला, प्रताप रावत, बीएस सजवाण, विनोद तिवारी, इंद्र मोहन कोठारी, कुलदीप पंवार, डीपीएस रावत, ललिता नेगी आदि मौजूद थे। 

पदों की श्रेणी के अनुसार निर्धारित अशंदान

स्तर                                 अंशदान रुपये में
1 से 5 श्रेणी (चतुर्थ)            100
श्रेणी -6 व समतुल्य (तृतीय)    200
7 से 11 श्रेणी (द्वितीय)            300
12 से श्रेणी से ऊपर (अधिकारी) 400
सेवानिवृत्त पेंशनर                        200            

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed