{"_id":"bf7ba5f16040fb653545417029bdeda1","slug":"free-meal-in-chardham-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधामः मिलेगा मुफ्त भोजन, लेकिन शर्त है!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधामः मिलेगा मुफ्त भोजन, लेकिन शर्त है!
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 21 Apr 2015 11:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार धाम यात्रा में अधिक से अधिक तीर्थयात्रियों को शामिल करने की कोशिश में जुटी सरकार ने चारधामों में निःशुल्क भोजन की व्यवस्था की है। निःशुल्क भोजन की व्यवस्था कपाट खुलने के दिन और उसकी पूर्व संध्या के लिए की गई है। इसके लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम को नोडल एजेंसी बनाया गया है।
विज्ञापन
बदरीनाथ में यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने गए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इस योजना का ऐलान किया। पर्यटन सचिव उमाकांत पंवार के मुताबिक इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
अब तक नहीं थी ऐसी व्यवस्था
मंगलवार को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुल रहे हैं। जबिक 24 को केदारनाथ और 26 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। अब तक धामों में निशुल्क भोजन जैसी कोई व्यवस्था नहीं थी।
विज्ञापन
सरकार की ओर से धामों में कम दर पर खाने की व्यवस्था का इरादा जरूर जाहिर किया गया था। जून 2013 की आपदा के बाद 2014 में भी सरकार ने पूरे यात्रा सीजन में कई स्थानों पर इस तरह के आयोजन की व्यवस्था की थी।
सीएम ने लिया सुविधाओं का जायजा
मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक सोमवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बदरीनाथ धाम पहुंच सड़क, बिजली, पानी, संचार आदि सुविधाओं को संतोषजनक माना। उन्होंने इनमें और अधिक सुधार करने के निर्देश दिए।
वहीं, चिंता का सबब बने लामबगड़ भूस्खलन क्षेत्र पर भी मुख्यमंत्री की निगाह गई। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में दो साल में सुरंग बनकर तैयार हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने बामणीगांव में सुरक्षा दीवार बनाने का भी निर्देश दिया।