फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   free chardham yatra

चारधाम यात्रा पर जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी

Wed, 23 Apr 2014 12:06 AM IST
अमर उजाला, ऋषिकेश
अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Wed, 23 Apr 2014 12:06 AM IST
विज्ञापन
free chardham yatra

आपदा के बाद उत्तराखंड में सब ठीक है, दुनियाभर में यह संदेश पहुंचाने के लिए चारधाम यात्रा के पहले पखवाड़े में राज्य से तीर्थयात्रियों का दल बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के दर्शन के लिए रवाना होगा।

विज्ञापन


पढ़ें, सेना की फायरिंग रेंज से दहशत में ग्रामीण
विज्ञापन


आने-जाने के साथ उनके आवास, भोजन, स्वास्थ्य आदि सुविधाएं राज्य सरकार की ओर से नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।

यह बात मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मंगलवार को सोमेश्वर नगर मंदिर प्रांगण में आयोजित जनसभा में कही। बताया कि केदारनाथ पैदल मार्ग पर सभी जरूरी संसाधन जुटाए जा रहे हैं। व्यवस्था का जायजा लेने के लिए वह स्वयं केदारनाथ जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षित और सुगम होगी यात्रा

free chardham yatra

सीएम ने कहा कि दैवी आपदा के बाद पैदा हुई दुश्वारियों को दूर करने के लिए सरकार कटिबद्ध है, लेकिन व्यवस्थाओं को सही ढर्रे पर लाने में अभी दो से तीन साल का समय ओर लगेगा।

पढ़ें, सांसद पिता के ल‌िए स्कूल छोड़ पहाड़ चढ़ रही ये बेटी

उन्होंने भरोसा दिलाया की इस बार यात्रा तुलनात्मक रूप से सुरक्षित और सुगम होगी। बताया कि यात्रा मार्गों की मरम्मत का कार्य लगभग 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है।

केदारनाथ पैदल मार्ग को दुरुस्त करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य चल रहा है। बताया कि चारों धामों के साथ हेमकुंड और कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग भी ठीक किए जा रहे हैं।

बाढ़ नियंत्रण के लिए 22 करोड़

free chardham yatra

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि प्रत्येक वर्ष बरसात के दौरान नदियों का जलस्तर बढ़ने से आसपास की आबादी को भारी नुकसान होता है। लिहाजा, इसके लिए भी सरकार ठोस कार्य कर रही है।

पढ़ें, इस मैदान से होकर जाता है ट‌िहरी की जीत का रास्ता

बताया कि 22 करोड़ रुपये से नदियों के किनारे बाढ़ सुरक्षा का कार्य किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed