{"_id":"35cfa495789837730a8b0c45ac0f9cbe","slug":"free-char-dham-yatra-for-old-age-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुफ्त में करनी है धामों की यात्रा, करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुफ्त में करनी है धामों की यात्रा, करें आवेदन
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 22 Apr 2015 12:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘मेरे बुजुर्ग, मेरे तीर्थ’ योजना के तहत 65 साल से अधिक उम्र के जो बुजुर्ग मुफ्त दो धाम गंगोत्री और बदरीनाथ की यात्रा करना चाहते हैं, वे 5 मई तक क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी के पास आवेदन पत्र जमा कर दें।
विज्ञापन
बुजुर्गों के लिए दो धामों के लिए निशुल्क यात्रा 11 मई से शुरू होगी। इस संबंध में डीएम कैंप कार्यालय में बैठक हुई। डीएम रविनाथ रमन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समय सीमा में यात्रा की सारी व्यवस्था पूरी कर ली जाएं।
विज्ञापन
परिवहन विभाग एवं गढ़वाल मंडल विकास निगम को बसों की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रियों के खाने एवं रहने की उचित व्यवस्था की जाए। एसडीएम, तहसीलदार अपने- अपने क्षेत्रों में इस योजना का प्रचार करें। ब्लाक एवं तहसील के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में यात्रियों का परीक्षण कर स्वास्थ्य प्रमाण पत्र उपलब्ध कराएं। आवेदन पत्र के साथ आयु प्रमाण पत्र भी लगाया जाए।
विज्ञापन
क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिए कि यात्रा में व्यय होने वाली धनराशि का प्रस्ताव तैयार करें। व्यवस्था के लिए अगर अग्रिम धनराशि की जरूरत है तो उसका भी प्रस्ताव तैयार करें। पर्यटन अधिकारी से यात्रियों के खाना एवं पानी की उचित व्यवस्था के लिए रेडक्रास सोसाइटी, ओएनजीसी एवं महाप्रबंधक उद्योग को पत्र भेजने के लिए कहा।
यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था जीएमवीएन कराएगा। बैठक में चकराता, विकासनगर, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी, संभागीय परिवहन अधिकारी, महाप्रबंधक गढ़वाल मंडल विकास निगम मौजूद रहे।