फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   free bus journey to ladies in uttarakhand on rakshabandhan.

रक्षाबंधन पर बहनों को मुफ्त यात्रा कराएगी रोडवेज

Fri, 28 Aug 2015 03:34 PM IST
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 28 Aug 2015 03:34 PM IST
विज्ञापन
free bus journey to ladies in uttarakhand on rakshabandhan.

रक्षाबंधन पर हर वर्ष की भांति इस बार भी बहनों को परिवहन निगम ने मुफ्त यात्रा की सौगात दी है। प्रदेश भर में बहनों से टिकट नहीं लिया जाएगा। प्रदेश की सीमा से बाहर जाने पर ही किराया पड़ेगा। परिवहन सचिव का आदेश प्रदेश में डिपो स्तर तक पहुंचा गया है।

विज्ञापन


भाई-बहन के अटूट रिश्ते का पर्व 29 अगस्त को देशभर में मनाया जाएगा। हजारों की संख्या में बहनें भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधने घर से निकलेंगी। यात्रा में सुलभता देने के लिए प्रदेश सरकार ने पूर्व में परिवहन निगम की बसों में बहनों को मुफ्त यात्रा करने की सौगात दी थी। जिसको इस बार भी जारी रखा है।
विज्ञापन


महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन ने बताया कि रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त यात्रा कराने से संबंधित आदेश की प्रतिलिपि उनको प्राप्त हो गई है। आदेश की प्रतिलिपि उन्होंने सभी एआरम और डिपो इंचार्ज को भेज दी है। रक्षाबंधन पर प्रदेश में महिलाएं मुफ्त सफर कर सकेंगी। प्रदेश की सीमा से बाहर जाने पर उनको टिकट लेकर यात्रा करना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए, किन बसों में कर सकेंगी मुफ्त यात्रा

free bus journey to ladies in uttarakhand on rakshabandhan.

रक्षाबंधन पर महिलाओं को केवल साधारण बसों में ही मुफ्त यात्रा का लाभ मिल सकेगा। वॉल्वो और अन्य बसों में इसका फायदा महिलाएं नहीं उठा सकेंगी।
 
चालक-परिचालकों को नहीं मिलेगी छुट्टी
रक्षाबंधन पर यात्रियों की भीड़ के कारण चालक-परिचालक और अन्य रोडवेज कर्मियों को छुट्टियां नहीं मिलेंगी। महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन ने बताया कि कर्मियों को ड्यूटी के हिसाब से पर्व मनाने के लिए कहा गया है।

पूरे देश और सभी बसों में मिले छूट
परिवहन निगम द्वारा रक्षाबंधन पर महिलाओं को प्रदेश और साधारण बसों में मुफ्त सफर की सौगात दी गई है। ज्यादातर बहनों को राखी बांधने दिल्ली, यूपी, हरियाणा, हिमाचल आदि प्रदेशों में जाना होगा। महिलाओं का कहना है कि यदि उन्हें पूरे देश और सभी बसों में मुफ्त में यात्रा कराई जाए, तो बात बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed