फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fraudulent funds withdrawn from an

Dehradun News: एक एटीएम से निकाली तीन ठगी की रकम

Sat, 05 Sep 2026 12:32 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sat, 05 Sep 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Fraudulent funds withdrawn from an
साइबर ठगी के मामलों में एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। शातिर ठग अलग-अलग लोगों से धोखाधड़ी कर हासिल की गई रकम को निकालने के लिए एक ही एटीएम मशीन का इस्तेमाल कर रहे हैं। भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र के पोर्टल से मिली जानकारी की जांच के बाद, पुलिस ने हरबर्टपुर (सहारनपुर रोड) स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के एक एटीएम को संदिग्ध के रूप में चिह्नित किया है। यहां से तीन अलग-अलग साइबर शिकायतों से जुड़ी कुल 30 हजार रुपये की रकम निकाली गई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शातिरों की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि उपनिरीक्षक बलबीर सिंह ने साइबर अपराध समन्वय पोर्टल से प्राप्त एटीएम विड्रॉल (निकासी) लोकेशन की गहनता से जांच की थी। जांच में पीएनबी के इस एटीएम की यूनिक आईडी संदिग्ध पाई गई। रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि इस एटीएम से 25 फरवरी को एक साइबर शिकायत से जुड़े 10 हजार रुपये, 27 अप्रैल को दूसरी शिकायत के 10 हजार रुपये और पांच मई को तीसरी शिकायत से संबंधित 10 हजार रुपये निकाले गए हैं। अलग-अलग तारीखों पर तीन शिकायतों की रकम एक ही एटीएम से निकाले जाने के कारण मामला बेहद संदिग्ध माना जा रहा है। चूंकि यह एटीएम कोतवाली क्षेत्र में स्थित है, इसलिए पुलिस ने खाताधारक और रकम निकालने वाले व्यक्ति की पहचान के लिए प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस एटीएम से जुड़े बैंक रिकॉर्ड, ट्रांजैक्शन डिटेल और सीसीटीवी फुटेज जैसे साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।अनजान लिंक न खोलें, ओटीपी कभी साझा न करें : कोतवाली प्रभारी ने अपील की है कि साइबर ठगों से बचने के लिए सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है। अपना एटीएम कार्ड, पिन, यूपीआई आईडी या ओटीपी कभी किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करें। बैंक अधिकारी बनकर फोन करने वालों के झांसे में बिल्कुल न आएं। अनजान लिंक पर क्लिक करने और संदिग्ध क्यूआर कोड को स्कैन करने से बचें। यदि आपके साथ कोई साइबर धोखाधड़ी होती है, तो बिना देरी किए तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed